Honor 400 vs Xiaomi 17T: स्मार्टफोन बाजार में आज एक से बढ़कर एक फोन मौजूद हैं, जो आपको लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही बड़ी बैटरी और एक अच्छा कैमरा देते हैं. हालांकि, अब यूजर्स केवल एक अच्छा कैमरा ही नहीं चाहते हैं बल्कि, स्मार्टफोन में फीचर्स के साथ-साथ एक अच्छी और बड़ी बैटरी भी लेना चाहते हैं.
यही कारण है कि प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में कॉम्पिटिशन कहीं न कहीं बढ़ गया है. क्या आप भी इस सेगमेंट में कोई बेहतरीन फोन देख रहे हैं?
जिसमें कम कीमत देने पर आपको कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलें तो ऐसे में Honor 400 और Xiaomi 17T में से कोई भी स्मार्टफोन ले सकते हैं. दोनों ही सेगमेंट में काफी बेहतरीन माने जाते हैं. चलिए दोनों के बीच के अंतर के बारे में जानते हैं.
किसमें मिलते हैं ज्यादा बेहतर फीचर्स?
Xiaomi 17T में आपको 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर भी मिल जाता है. इसके अलावा 6500 mAh की बैटरी का भी मिलती है. इसमें आपको 3500 निट्स पीक की ब्राइटनेस भी मिलती है. वहीं, दूसरी ओर Honor 400 में आपको 6.55-inch AMOLED डिस्प्ले मिलती है. इसमें Snapdragon 7 Gen 3 processor मिलने के अलावा 5300 mAh सिलिकॉन कार्बन की बैटरी भी मिलती है. इस स्मार्टफोन में आपको अन्य भी कई फीचर्स दिए गए हैं, जो फोन को किफायती बनाते हैं.
किस फोन का कैमरा ज्यादा अच्छा?
Honor 400 में आपको 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने के लिए मिल जाता है. इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है. माना जाता है कि इसका कैमरा सेगमेंट में आने वाले अन्य फोन्स से बेहतर है. वहीं, दूसरी ओर Xiaomi 17T Pro में आपको HDR10+ सपोर्ट कैमरा दिया जाता है, जिसमें ट्रिपल सेटअप कैमरा मिलता है. इस फोन में आपको 50MP का ब्राइट फ्यूजन 950 मेन सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस भी दिया जाता है. वहीं, इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है.

