Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
July Me Kab Milega Free Ration: उत्तर प्रदेश में 3.62 करोड़ राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर,जानें कब से कब तक मिलेगा मुफ्त राशन

July Me Kab Milega Free Ration: उत्तर प्रदेश में 3.62 करोड़ राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर,जानें कब से कब तक मिलेगा मुफ्त राशन

In Khabar 1 week ago

UP Free Ration Date July 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई महीने के लिए मुफ्त राशन वितरण की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत प्रदेशभर में 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त अनाज वितरित किया जाएगा.

इस बार अंत्योदय (AAY) कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ रियायती दर पर चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी.

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी उचित दर की दुकानों पर 6 जुलाई से 20 जुलाई तक राशन वितरण अभियान चलेगा. लाभार्थियों को NFSA और PMGKAY के तहत निर्धारित मात्रा में मुफ्त गेहूं और चावल दिए जाएंगे.

अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा 35 किलो अनाज

अंत्योदय (AAY) राशन कार्ड रखने वाले परिवारों को प्रति कार्ड कुल 35 किलो मुफ्त(July Me Kab Milega Free Ration) अनाज मिलेगा. इसमें 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं शामिल रहेगा. इसके अलावा उन्हें तीन महीने की चीनी 18 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी.

PHH कार्डधारकों को कितना मिलेगा राशन?

पात्र गृहस्थी (PHH) कार्डधारकों को प्रति सदस्य 5 किलो मुफ्त राशन मिलेगा. इसमें 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं शामिल रहेगा. राशन वितरण सभी पात्र लाभार्थियों को तय मानकों के अनुसार किया जाएगा.

बायोमेट्रिक सत्यापन रहेगा अनिवार्य

राशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को e-PoS मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा. अंगूठे या उंगली के निशान के सत्यापन के बाद ही राशन दिया जाएगा.’वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के तहत पात्र लाभार्थी उत्तर प्रदेश की किसी भी सरकारी राशन दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं. इससे दूसरे जिले में रहने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी.

कम राशन मिलने पर यहां करें शिकायत

खाद्य विभाग ने लाभार्थियों से अपील की है कि राशन लेते समय उसका पूरा वजन जरूर जांच लें. यदि कोई कोटेदार कम राशन देता है या वितरण में आनाकानी करता है तो टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

प्रदेश में कितने हैं राशन कार्डधारक?

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 3.62 करोड़ राशन कार्ड हैं, जिनसे करीब 14.68 करोड़ लाभार्थी जुड़े हुए हैं. इनमें 40 लाख से अधिक अंत्योदय (AAY) कार्डधारक शामिल हैं, जिन्हें हर महीने 35 किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar