Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या रोज 30 मिनट पैदल चलने से कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर? एक्सपर्ट से जानिए डायबिटीज में वॉक के 5 बड़े फायदे

क्या रोज 30 मिनट पैदल चलने से कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर? एक्सपर्ट से जानिए डायबिटीज में वॉक के 5 बड़े फायदे

In Khabar 1 week ago

Walking Health Benefits: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है. इसी का नतीजा है कि, आज इससे पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए दवा और संतुलित आहार के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि भी बेहद जरूरी मानी जाती है.

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, यदि रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चाल से पैदल चला जाए, तो इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह दवाओं का विकल्प नहीं है, बल्कि उपचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

डॉक्टर कहते हैं कि, जब हम पैदल चलते हैं तो शरीर की मांसपेशियां ऊर्जा के लिए रक्त में मौजूद ग्लूकोज का उपयोग करने लगती हैं. इससे रक्त में शुगर का स्तर कम होने में मदद मिल सकती है और शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) भी बेहतर हो सकती है. यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को नियमित वॉक करने की सलाह दी जाती है. अब सवाल है कि आखिर, डायबिटीज में रोजाना वॉक करने के क्या फायदे हैं? इस बारे में बता रहे हैं अपोलो हॉस्पिटल नोएडा के सीनियर डायबेटोलॉजिस्ट एवं एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. बीके रॉय-

डायबिटीज में रोजाना वॉक करने के 5 बड़े फायदे

1. ब्लड शुगर कंट्रोल करे: नियमित पैदल चलने से शरीर ग्लूकोज का बेहतर उपयोग करता है, जिससे भोजन के बाद बढ़ने वाली ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है.

2. इंसुलिन की कार्यक्षमता सुधारे: रोजाना वॉक करने से इंसुलिन अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकती है. इससे शरीर को ब्लड शुगर नियंत्रित करने में आसानी होती है.

3. वजन घटाने में कारगर: अधिक वजन टाइप-2 डायबिटीज का एक प्रमुख जोखिम कारक है. नियमित पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

4. दिल को हेल्दी रखे: डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोग का खतरा अधिक होता है. नियमित वॉक करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

5. तनाव कम और नींद बेहतर करे: तनाव बढ़ने पर ब्लड शुगर भी प्रभावित हो सकती है. रोजाना टहलने से मानसिक तनाव कम होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है.

वॉक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चाल से चलने का लक्ष्य रखें.
  • यदि शुरुआत कर रहे हैं, तो 10-15 मिनट से शुरू करके धीरे-धीरे समय बढ़ाएं.
  • आरामदायक जूते पहनें और पर्याप्त पानी पीते रहें.
  • यदि ब्लड शुगर बहुत कम या ज्यादा हो, चक्कर, कमजोरी या सीने में दर्द महसूस हो, तो वॉक रोककर डॉक्टर से सलाह लें.
  • हार्ट रोग, नसों की समस्या या डायबिटीज पीड़ितों को नया व्यायाम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए.
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar