Dailyhunt
मथुरा में आंधी का असर, गोवर्धन चौराहे पर गिरा साइनेज बोर्ड; टला बड़ा हादसा - विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

मथुरा में आंधी का असर, गोवर्धन चौराहे पर गिरा साइनेज बोर्ड; टला बड़ा हादसा - विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

In Khabar 2 weeks ago

Chhata Storm Incident: छाता कस्बे में आज आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. छाता से गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर स्थित गोवर्धन चौराहे पर लगा एक साइनेज बोर्ड अचानक गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

लोगों ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

You Might Be Interested In

  • Sadhvi Satish Sail: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

  • ये 4 सेक्स पोजीशन... जो भरपूर चरम सुख तक ले जाएंगी! Confidence और शरीर की Positivity भी करेंगी बूस्ट

  • कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी

साइनेज बोर्ड जर्जर और सड़े हुए थे – स्थानीय निवासी

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने इसे विभागीय लापरवाही करार दिया. स्थानीय निवासियों के अनुसार, साइनेज बोर्ड के खंभे ऊपर से जर्जर और सड़े हुए थे, लेकिन इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया. यह बोर्ड वर्षों पहले लगाया गया था और इसकी देखरेख भी नहीं की गई.

बड़ा हादसा होने से बचा

साइनेज बोर्ड गिरने से एक राहगीर की गाड़ी और एक ठेले वाले का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लोग वहां से नहीं हटते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है और क्या भविष्य में ऐसे अन्य जर्जर साइनेज बोर्डों की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाएगी या नहीं.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar