Nepal Flash Flood Viral Video: 30 सेकंड… सिर्फ 30 सेकंड में एक मजबूत पुल मलबे में बदल गया. कुछ ही पलों में सड़क पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई और देखते ही देखते घर ताश के पत्तों की तरह ढहने लगे.
नेपाल में 26 अगस्त 2026 की सुबह आई फ्लैश फ्लड के सामने इंसानी ताकत पूरी तरह बेबस नजर आई.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो इस तबाही के ऐसे खौफनाक मंजर दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी हॉरर फिल्म का सीन याद आ जाए. इस घटना में कम से कम 8 लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में चलिए इन भयावह तस्वीरों की वो 5 वीडियो देखें जिसे देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
पहली वीडियो नुवाकोट ज़िले की
पहला वीडियो ANI द्वारा मिला है जो, नेपाल के बाढ़ से प्रभावित नुवाकोट ज़िले की भयावह वीडियो दिखा रही है. उफनती भोटेकोशी नदी नुवाकोट से होकर गुज़री, जिससे घर बह गए, परिवार बिछड़ गए, और कई लोग अभी भी लापता हैं.
दूसरी वीडियो रसुवा जिले की
दूसरी वीडियो नेपाल के रसुवा में आई बाढ़ के हैं. तबाही का लेवल अजीब लग रहा है, लगभग किसी डिज़ास्टर मूवी के सीन जैसा. पूरे हिमालयन बेल्ट को ऐसी अचानक आने वाली बाढ़ के लिए बेहतर अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है.
तीसरी वीडियो नेपाल पुलिस द्वारा शेयर की गई
नेपाल पुलिस ने X पर पोस्ट किया कि तिब्बत की तरफ से रसुवा में भोटे कोशी नदी में बड़ी बाढ़ आने की वजह से, त्रिशूली नदी बेसिन के पास के जिलों, जिनमें नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, गोरखा और आस-पास के इलाके शामिल हैं, से अगली सूचना तक बहुत ज़्यादा सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है.
चौथी वीडियो
यह नेपाल की वीडियो है, जब उसके खास इलाकों और एक बड़ी नदी में भयानक बाढ़ आई. डरावने विज़ुअल्स में बाढ़ से हुई तबाही का बड़ा लेवल दिख रहा है.
पांचवी वीडियो
फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है. लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए ये पांच वीडियो इस प्राकृतिक आपदा की भयावहता को बयां करने के लिए काफी हैं.

