Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PCOD And PCOS Difference: क्या है PCOD और PCOS, कैसे करें महिलाएं इन परेशानियों की पहचान? जानें यहां

PCOD And PCOS Difference: क्या है PCOD और PCOS, कैसे करें महिलाएं इन परेशानियों की पहचान? जानें यहां

In Khabar 1 week ago

PCOD And PCOS Difference: महिलाओं को अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना होता है. कई समस्याएं उनके खुद के शरीर से भी जुड़ी होती हैं. जिसके बारे में दुनिया को बहुत कम खबर रहती है.

PCOD और PCOS इन्हीं बीमारियों की लिस्ट में शामिल हैं. कई महिलाएं उन बीमारियों के लक्षण और अंतर तक नहीं पहुंच पाती हैं. लेकिन ये बीमारियां सेहत को गंभीर खतरा पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं पीसीओडी (PCOD) और पीसीओएस (PCOS) के बीच क्या अंतर है?

PCOD क्या है?

PCOD या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज, तब होता है जब ओवरीज अधूरे या आंशिक रूप से विकसित अंडे बनाती हैं, जो आखिरकार सिस्ट (गांठ) में बदल सकते हैं. इस स्थिति के कारण हार्मोनल असंतुलन होता है. इसे PCOD कहते हैं.

You Might Be Interested In

  • Sadhvi Satish Sail: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 साध्वी सतीश सैल? खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

  • ये 4 सेक्स पोजीशन... जो भरपूर चरम सुख तक ले जाएंगी! Confidence और शरीर की Positivity भी करेंगी बूस्ट

  • कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी

PCOD के मुख्य लक्षण

  • अनियमित मासिक धर्म चक्र.
  • वजन बढना.
  • मुंहासे और तैलीय त्वचा.
  • बालों का पतला होना.
  • थकान.

PCOS क्या है?

PCOS या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, एक हार्मोनल और मेटाबॉलिक विकार है जो न केवल ओवरीज को, बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है. इसकी मुख्य विशेषता पुरुष हार्मोन का असंतुलन है, और इसके स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

पहले की शादी फिर किया सुसाइड, मरने से पहले मां को भेजा दर्दनाक वीडियो; पूरे राज्य में मचा हड़कंप

PCOS के मुख्य लक्षण

  • मासिक धर्म में गंभीर अनियमितताएं.
  • चेहरे और शरीर पर अत्यधिक बालों का बढना.
  • लगातार मुंहासे.
  • मोटापा या वजन कम करने में कठिनाई.
  • प्रजनन संबंधी समस्याएं.
  • डायबिटीज और हृदय रोग का बढा हुआ जोखिम.
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar