Dailyhunt
Silver Price Today: सस्ता या महंगा आज क्या है चांदी का रेट? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर के नए दाम

Silver Price Today: सस्ता या महंगा आज क्या है चांदी का रेट? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर के नए दाम

In Khabar 1 month ago

Silver Price Today: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के कारण चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. आज बाजार खुलते ही चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

MCX पर 5 मई एक्सपायरी वाला कॉन्ट्रैक्ट आज करीब 11 हजार रुपये सस्ता हो गया है. अब चांदी 232444 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि, बीते कारोबारी दिन बुधवार को दिन के अंत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 511 रुपये गिरकर 2,40,381 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. यानी चांदी में करीब 0.21 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली थी.

जानें अपने शहर में चांदी का भाव

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,550 ₹25,500₹2,55,000
मुंबई ₹2,550 ₹25,500₹2,55,000
कोलकाता ₹2,550 ₹25,500₹2,55,000
चेन्नई₹2,650₹26,500 ₹2,65,000
पटना₹2,550 ₹25,500₹2,55,000
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ ₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या ₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर ₹2,550₹25,500₹2,55,000

पहली पत्नी की मौत, फिर 9 साल छोटी लड़की पर आया दिल; जानें राजपाल यादव को कैसे मिलीं उनकी राधा?

IBJA के अनुसार चांदी का रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार की सुबह चांदी की कीमत लगभग 2,30,135 रुपये प्रति किलो थी. लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा चांदी में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली और भाव 2,39,483 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. शाम तक बाजार बंद होने के समय चांदी की कीमत 2,39,836 रुपये प्रति किलो थी. गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. जो 2,55,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंची थी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar