Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश में 3 रुपये प्रति यूनिट हुई बिजली, इन लोगों को मिलेगा फयादा; सरकार का बड़ा फैसला

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश में 3 रुपये प्रति यूनिट हुई बिजली, इन लोगों को मिलेगा फयादा; सरकार का बड़ा फैसला

In Khabar 2 weeks ago

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने बीपीएल श्रेणी के घरेलू बिजली उपभोक्ताओ के लिए बड़ा फैसला किया है. अब नई व्यवस्था के तहत पात्र उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली केवल 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध कराई जाएगी.

इस स्कीम को लागू करने के लिए राज्य सरकार 3.75 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी वहन करेगी, जिससे गरीब परिवारों के बिजली के भारी बिल से निजात मिलेगी.

इसके पीछे क्या है सरकार का उद्देश्य?

इस फैसले के पीछे सरकार का उद्देश्य महंगाई के दौर में आर्थिक रुप से कमोर लोगों को राहत देना, स्सती बिजली उपलब्ध कराना और उनके धरेलू खर्च का बोझ कम करना है. इससे लाखों गरीब परिवारों को हर महीने सीधे आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ केवल पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा. इसके लिए कुछ आवश्यक शर्तों निर्धारित की गई है.

  • कंज्यूमर बीपीएल (लाइफलाइन) श्रेणी का घरेलू बिजली उपभोक्ता होना चाहिए.
  • बिजली कनेक्शन का अप्रूव्ड लोड 1 किलोवाट तक होना चाहिए.
  • मासिक बिजली खपत 100 यूनिट तक होनी चाहिए.

कैसे मिलेगा फायदा?

सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ सीधे बिजली में समायोजित किया जाएगा, जिससे उपभोक्ता को कम राशि का बिल जमा करना होगा.

सरकार को इससे कैसे मिलेगा फायदा?

सरकार का मानना है कि सस्ती बिजली उपलब्ध होने से गरीब परिवारो का आर्थिक बोध कम होगा और वो नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे. इससे बिजली चोरी और बकाया बिलों की समस्या में भी कमी आने की संभावना है. साथ ही, मैक्सिमस कंज्यूमर वैध बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्ररित होंगे.

जुलाई में सभी उपभोक्ताओं को भी राहत

इस स्कीम के अलावा यूपी के सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी राहत की घोषमा की गई है. जुलाई 2026 के बिजली बिलों में 4.43 प्रतिशत की कमी (नेगेटिव एडजस्टमेंट) लागू की जाएगी. इसका लाभ घरेलू, व्यावसयिक और अन्य सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलेगा. इससे करोड़ो रुपये की राहत सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी.

सरकार का कहना है कि गरीब परिवारों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने और सभी उपभोक्ताओं को बिजली ब्ल में राहत देने ता यह कदम जनहित में उठाया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar