Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vaibhav Suryavanshi First Six: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही मारा छक्का, देखते रह गए अंग्रेज, वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi First Six: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही मारा छक्का, देखते रह गए अंग्रेज, वीडियो वायरल

In Khabar 2 weeks ago

Vaibhav Suryavanshi First Six: भारत और इंग्लैंड की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं. टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला है। वे अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अपने डेब्यू मुकाबले में ही सूर्यवंशी धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो क्रीज पर आने के कुछ ही समय बाद छक्का जड़ दिए जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला छक्का

जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार छक्का जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने आगमन का ऐलान कर दिया. उन्होंने घुटने पर बैठकर थोड़ा पीछे हटते हुए गेंद को बेहतरीन तरीके से खेला और उसे विकेटकीपर के सिर के ऊपर से सीधे बाउंड्री के पार भेज दिया। इस तरह वैभव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला छक्का लगाया.

इस खिलाड़ी की जगह टीम में किया गया शामिल

वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है. पिछले तीन टी20 मुकाबलों को देखें तो संजू कुछ खास नहीं कर पाएं, जिसकी वजह से उनकी जगह वैभव को प्लेइंग-11 में जगह मिली है.


भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.


इंग्लैंड की प्लेइंग-11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: In Khabar