Dailyhunt
18 साल की उम्र में बने लीड एक्टर, करियर में दी कई सुपरहिट फिल्में, जानें कितने दौलतमंद हैं सुपरस्टार थलपति विजय?

18 साल की उम्र में बने लीड एक्टर, करियर में दी कई सुपरहिट फिल्में, जानें कितने दौलतमंद हैं सुपरस्टार थलपति विजय?

India Daily 1 week ago

मिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी TVK की चर्चा हर तरफ है. कई जगहों पर पार्टी आगे चल रही है, जिससे उनके फैंस में जोश है. अभिनेता से नेता बने विजय की कहानी बेहद प्रेरणादायक है.

आइए जानते हैं उनके फिल्मी सफर, मेहनत और कुल संपत्ति के बारे में.

जन्म और शुरुआती सफर

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्मे जोसेफ विजय चंद्रशेखर एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर प्रसिद्ध डायरेक्टर हैं, जबकि मां शोभा चंद्रशेखर गायिका हैं. विजय ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. मात्र 18 साल की उम्र में साल 1992 में फिल्म 'नालैया थीरपू' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया. शुरुआती संघर्ष के बाद उन्होंने अपनी मेहनत और यूनिक स्टाइल से तमिल सिनेमा पर राज कर लिया.

फिल्मी करियर का जलवा

अब तक विजय 69 फिल्में दे चुके हैं. उनकी फिल्में जैसे घिल्ली, थिरुमलाई, थुप्पाक्की, मर्सल, बिगिल, थैरी, मंडल, बीस्ट, शाहजहां और लियो सुपरहिट रहीं. खासकर 2023 की फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. एक्शन, डांस और इमोशनल रोल में विजय का जादू हमेशा काम करता है. फैंस उन्हें प्यार से थलपति कहते हैं. अब उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार है, जिसे लेकर काफी उत्सुकता है.

कितनी है विजय की दौलत?

चुनावी एफिडेविट के मुताबिक थलपति विजय की कुल संपत्ति लगभग 603 करोड़ रुपये है. इसमें 400 करोड़ से ज्यादा चल संपत्ति (बैंक बैलेंस, निवेश आदि) और 198 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (प्रॉपर्टी) शामिल है. उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन, 883 ग्राम सोना और 15 लाख के चांदी के जेवर भी हैं. फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट और अन्य बिजनेस से भी अच्छी कमाई होती है. एक फिल्म के लिए उनकी फीस सैकड़ों करोड़ तक पहुंच चुकी है.

विजय का लो-प्रोफाइल लाइफस्टाइल काफी चर्चा में रहता है. वे फैंस से बेहद लगाव रखते हैं और राजनीति में भी जनता की सेवा का वादा किया है. टीवीके पार्टी के जरिए वे अब तमिलनाडु की राजनीति में नई ताकत बनकर उभरे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily