Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
3 घंटे की भूत बंगला पर हो रही है नोटों की बारिश, अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

3 घंटे की भूत बंगला पर हो रही है नोटों की बारिश, अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

India Daily 2 weeks ago

मुंबई: दो हफ्ते पहले रिलीज हुई एक फिल्म ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि कमाई के मामले में भी बड़े बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब यह दोनों साथ आते हैं तो कुछ खास जरूर होता है. भूत बंगला ने अपने रिलीज के 13वें दिन दुनिया भर में 200 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी और शुरुआत से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

पहले वीकेंड में फिल्म ने भारत में 58 करोड़ की कमाई की. इसके बाद दूसरे वीकेंड तक यह आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 100 करोड़ तक पहुंच गया. सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली. अब तक फिल्म भारत में 124.50 करोड़ नेट कमा चुकी है जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 147.90 करोड़ तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी दिखा फिल्म का जलवा

भूत बंगला का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा. विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. शुरुआत में औसत प्रदर्शन के बाद फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन विदेशों में एक मिलियन डॉलर की कमाई की. 13 दिनों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 5.6 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. हालांकि अब इसकी रोजाना कमाई थोड़ी धीमी हो गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 6 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर सकती है.

स्त्री और थम्मा को चटाई धूल

भूत बंगला की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ही थम्मा और स्त्री जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया. यही नहीं इसने हाल ही में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. यह अब हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी बन चुकी है.

फिलहाल भूत बंगला के आगे तीन बड़ी फिल्में हैं जिनमें स्त्री 2 भूल भुलैया 3 और भूल भुलैया 2 शामिल हैं. अगर फिल्म तीसरे वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह टॉप 3 में अपनी जगह बना सकती है. लेकिन इसके सामने नई फिल्मों की चुनौती भी है जो इसकी कमाई को प्रभावित कर सकती हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily