Dailyhunt
'असली मां-बाप की कमी महसूस नहीं होने देते', अंकिता-विक्की के लिए समर्थ जुरेल का इमोशनल पोस्ट वायरल

'असली मां-बाप की कमी महसूस नहीं होने देते', अंकिता-विक्की के लिए समर्थ जुरेल का इमोशनल पोस्ट वायरल

India Daily 1 week ago

मुंबई: 'लाफ्टर शेफ्स' फेम समर्थ जुरेल ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. समर्थ का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरजे महवश ने भी इस फोटो पर कमेंट कर इसे 'क्यूट' बताया है.

समर्थ जुरेल ने अपने इंस्टाग्राम पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ एक तस्वीर शेयर की. यह फोटो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की बताई जा रही है.

तस्वीर में तीनों ब्लैक थीम में नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ समर्थ ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा. समर्थ ने लिखा, "ये दोनों मेरे ❤️, मेरी बुरे-अच्छे हर वक्त में मेरा साथ देने वाले." इसके बाद उन्होंने अंकिता और विक्की का शुक्रिया अदा किया.

समर्थ ने आगे लिखा, "असली मां-बाप की कमी महसूस न होने दें और मेरे दिल की बात बिना कहे समझ जाते हैं. " समर्थ के इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया. पोस्ट वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

RJ महवश का रिएक्शन

समर्थ की पोस्ट पर आरजे महवश ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने कमेंट में लिखा, "कितनी क्यूट फोटो है ये." बाकी फैंस ने भी तीनों की बॉन्डिंग की तारीफ की. कई लोगों ने समर्थ को बर्थडे की बधाई भी दी.

30 अप्रैल को मनाया 25वां बर्थडे

बता दें कि समर्थ जुरेल का जन्म 2001 में हुआ था. उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया. समर्थ ने बर्थडे की ग्रैंड पार्टी रखी थी. इस पार्टी में टीवी और सोशल मीडिया के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे. बर्थडे बैश में मुनव्वर फारुकी, एल्विश यादव, अली गोनी, भारती सिंह और जन्नत जुबैर जैसे सितारे पहुंचे थे. पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

समर्थ-अंकिता का खास रिश्ता

समर्थ जुरेल और अंकिता लोखंडे के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों 'लाफ्टर शेफ्स' में साथ नजर आ चुके हैं. शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती गहरी हुई. विक्की जैन भी समर्थ को छोटे भाई की तरह मानते हैं. समर्थ अक्सर अंकिता-विक्की के साथ वक्त बिताते दिखते हैं. फैंस को इन तीनों की बॉन्डिंग बहुत पसंद आती है. समर्थ का यह इमोशनल पोस्ट भी इसी मजबूत रिश्ते को दिखाता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily