Dailyhunt
भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Pad 4, कीमत 59999 रुपये से शुरू; जानें फीचर्स

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Pad 4, कीमत 59999 रुपये से शुरू; जानें फीचर्स

India Daily 2 weeks ago

ई दिल्ली: OnePlus Pad 4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें 13.2 इंच का 3.4K LCD डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से लैस है.

इसके साथ 12 जीबी तक की रैम दी गई है. इसमें प्रोडक्टिविटी पर फोकस करने वाले कई फीचर्स दिए हैं. इसके साथ वनप्लस स्टाइलो प्रो स्टाइलस भी मिलता है.

OnePlus Pad 4 की भारत में कीमत: इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है. इसे ड्यून और सेज मिस्ट कलर में खरीदा जा सकेगा.

OnePlus Pad 4 के लॉन्च ऑफर्स:

इस टैबलेट के साथ लॉन्च ऑफर भी दिए गए हैं. लॉन्च ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये हो जाएगी. कंपनी सीमित समय के लिए OnePlus Stylo Pro को भी फ्री में दे रही है. इसके साथ ही 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है. इसे 5 मई से अमेजन, फ्लिपकार्ट, वनप्लस इंडिया वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा.

OnePlus Pad 4 के स्पेसिफिकेशन्स:

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K एलसीडी स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. यह डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक की है. यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से लैस है. इसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. यह टैबलेट ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है. यह टैबलेट PC जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स देता है, जैसे कि रीसाइजेबल विंडोज, ड्रैग-एंड-ड्रॉप सपोर्ट और बेहतर फाइल मैनेजमेंट.

OnePlus Pad 4 के अन्य फीचर्स:

यह सेकंड-स्क्रीन फंक्शनैलिटी और क्रॉस-डिवाइस कंट्रोल्स को भी सपोर्ट करता है. AI की बात करें तो इसमें एआई राइटर, एआई समरी, एआई ट्रांसलेट, एआई रिकॉर्डर जैसे टूल्स दिए गए हैं. यह 8 स्पीकर सेटअप के साथ आता है. इसमें चार वूफर और चार ट्वीटर दिए गए हैं. इसमें स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट भी है. ब्रांड ने बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए टैबलेट में 40,670 वर्ग mm का वेपर चैंबर भी लगाया है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 7 और बेहतर सिग्नल स्टेबिलिटी के लिए AI-पावर्ड स्मार्ट एंटीना सिस्टम शामिल हैं. यह मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है. बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए OnePlus Stylo Pro और आने वाले स्मार्ट कीबोर्ड जैसी एक्सेसरीज को भी सपोर्ट करता है. इसमें 13380 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily