Dailyhunt
दिल्ली की फैक्ट्री में बन रहा था नकली Sensodyne टूथपेस्ट, 130 किलो पेस्ट और हजारों नकली ट्यूब बरामद

दिल्ली की फैक्ट्री में बन रहा था नकली Sensodyne टूथपेस्ट, 130 किलो पेस्ट और हजारों नकली ट्यूब बरामद

India Daily 1 week ago

राजधानी दिल्ली में नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. आउटर दिल्ली के खंझावला इलाके में चल रही इस फैक्ट्री में मशहूर ब्रांड सेंसोडाइन के नाम पर नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया और फैक्ट्री मालिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

छापेमारी में बड़ा खुलासा

क्राइम ब्रांच को 2 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर महावीर विहार में छापा मारा गया. मौके पर छह मजदूर नकली टूथपेस्ट को ट्यूब में भरते और पैकिंग करते पाए गए. जांच में सामने आया कि सस्ते लोकल पेस्ट को नामी ब्रांड के नाम पर बेचने की तैयारी थी.

भारी मात्रा में सामान बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान हजारों भरे और खाली ट्यूब, पैकिंग बॉक्स, रैपर, मशीनें और करीब 130 किलो नकली पेस्ट जब्त किया. इसके अलावा कैप, गोंद और सीलिंग मशीन भी मिलीं. यह पूरा सेटअप बड़े स्तर पर नकली उत्पाद तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

गंदगी भरे माहौल में हो रहा था गोरख धंधा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 58 वर्षीय हरी ओम मिश्रा के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि वह बिना लाइसेंस के यह काम कर रहा था. कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की कि बरामद प्रोडक्ट पूरी तरह नकली है और इसे बेहद गंदे माहौल में बनाया जा रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे ब्रांडेड सामान खरीदते समय सावधानी बरतें और केवल विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदारी करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily