Dailyhunt
गहरी नींद में सो रही पत्नी की गर्दन पर चला दिया कटर, पुलिस के खुलासे में सामने आया आरोपी का हैरान कर देने वाला सच

गहरी नींद में सो रही पत्नी की गर्दन पर चला दिया कटर, पुलिस के खुलासे में सामने आया आरोपी का हैरान कर देने वाला सच

India Daily 1 week ago

त्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स को अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामला मेरठ के लिसाड़ी गेठ का है. मृतक की पहचान कौसर के रूप में हुई है जिसकी लाश शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर में खून से लथपथ मिली.

महिला की हत्या पेपर कटर से की गई. शुरुआत में लग रहा था कि किसी अनजान शख्स ने कौसर की हत्या की है लेकिन जब पुलिस ने मामले की परत खोलनी शुरू की तो पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति साकिब है.

साकिब क्यों बना हत्यारा

शनिवार को अधिकारियों ने कताया कि साबिक के विवाहेत्तर संबंध थे और कौसर इसका विरोध करती थी, कौसर को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसका गला रेत दिया.

पुलिस ने कहा कि आरोपी साकिब ने इसे चोरी का मामला बनाना चाहा. घटना के समय दंपति के तीन बच्चे घर पर ही मौजूद थे, साकिब ने उनमें से एक बच्चे को कथित तौर पर समझाया कि वह पुलिस को बताए कि घर में चोर घुसे से और उन्होंने उनकी मां की हत्या कर दी.

सोई हुई पत्नी के गले चप चला दिया पेपर कटर

अधिकारियों ने बताया कि साकिब के किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों के चलते दोनों में अकसर झगड़े होते थे और आखिरकार साकिब ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जिस समय साकिब ने कौसर की गर्दन पर कटर चलाया उस समय वह गहरी नींद में सोई हुई थी.

पत्नी की हत्या के बाद साकिब ने पुलिस और घरवालों के सामने मनगढ़ंत कहानी बना ली कि काले कपड़े में हमलावर आया था. शक से बचने के लिए वह फफक-फफककर रोने लगा. हालांकि पूछताछ के दौरान लगातार बदलते उसके बयानों ने शक को गहरा दिया, आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसके कबूलनामे के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया.

साकिब अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिन में मोबाइल टावर इंस्टॉल करता है और रात में एक मंडी में रिक्शा चलाता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी साकिब पहेल भी अपनी पत्नी को उकसाता रहता था ताकि वह खुद ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ले.

हत्यारा साकिब अब सलाखों के पीछे है और उसकी पत्नी यानी तीन जवान बेटियों की मां अब मर चुकी है. ऐसे में तीनों मासूम बेटियों के भविष्य और पालन-पोषण को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily