Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गजब की दीवानगी! Doraemon का घर देखने 6000 किलो दूर पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो से आई बचपन की याद

गजब की दीवानगी! Doraemon का घर देखने 6000 किलो दूर पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो से आई बचपन की याद

India Daily 1 week ago

डोरेमॉन एक ऐसा कैरेक्टर है, जो हर बच्चों का सपना होता है. हम भी अपने बचपन में जब टीवी पर डोरेमॉन देखते थे, तो मन में यह सवाल होता था कि क्या सच में यह सब है? अब उन सभी सवालों का जवाब मिल गया है.

भारत से एक व्यक्ति लगभग 6000 किलोमीटर दूर जापान में डोरेमॉन का घर देखने पहुंचा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डोरेमॉन में दिखने वाला घर जापान में बिल्कुल वैसा ही दिखता है. कार्टून की काल्पनिक दुनिया में दिखने वाला कुछ दृश्य जापान में बिल्कुल वैसा ही दिखता है. वह व्यक्ति वीडियो में दिखाता है कि कैसे जापान में बिल्कुल वही घर और गलियां मौजूद हैं, जो वीडियो में दिखता था.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्थक सचदेवा नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है. जिसमें वो काफी खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं. वह बताता है कि 6 हजार किलोमीटर का सफर तय कर के वह जापान डोरेमॉन का घर देखने पहुंचा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि शो में दिखने वाली गली और घर बिल्कुल असली दिखता है. इस वीडियो में व्यक्ति बताता है कि इसी सड़क से नोबिता को कई बार स्कूल और मॉर्केट जाते हुए देखा करते थे. वह व्यक्ति बताता है कि जगह कोई पर्यटन की जगह नहीं बल्कि बचपन में खो जाने वाली जगह है.

लोगों ने दिया कमेंट

वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने कैप्शन में लिखा कि डोरेमॉन का असली ठिकाना. हालांकि टीवी पर दिखने वाला डोरेमॉन शो की कहानी टोक्यो की होती थी, लेकिन इसके निर्माता फुजिको का वास्तविक जीवन इन जगहों से जुड़ा रहा है. जिसकी साफ झलक नजर आ रही है. इस वीडियो को देख कर कई लोग बचपन में डूब गए. कमेंट में लोगों ने अपनी यादों को शेयर किया. एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर एक बार फिर से बचपन में डूब गया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या सच में ऐसा घर है. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि काश डोरेमॉन भी सच में होता. इस वीडियो को लोग तेजी से शेयर किया जा रहा हैह.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily