Dailyhunt
'हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए हैं...' 6 मैच हार के भी MI ने किया वापसी का दावा

'हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए हैं...' 6 मैच हार के भी MI ने किया वापसी का दावा

India Daily 1 week ago

मुंबई: 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के घर में ही मुकाबला खेला गया. जिसमें मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. 6 विकेट से हार के बाद के अब मुंबई की कप्तानी और रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

हालांकि इस करारी शिकस्त के बाद भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को उम्मीद है कि टीम लीग में शानदार वापसी करेगी. बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रनों का बचाव करने में नाकाम रहने के बाद, एमआई ने सीजन के आठ मैचों में अपना छठा मैच हार गई. वे अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं

'हम अभी भी टूर्नामेंट में मजबूती से बने हुए हैं'

MI के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने मैच हारने के बाद भी टूर्नामेंट में हार नहीं मानी है. उनका मानना है कि वह अब भी टूर्नामेंट में बने हुए हैं. उन्होंने मैच के समापन के बाद कहा कि, 'हां, हमने हार स्वीकार कर ली है क्योंकि हम पिछले कुछ मैच हार गए हैं, लेकिन हमने हार नहीं मानी है क्योंकि हम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं. हम अभी भी वापसी करने और यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं और इस टूर्नामेंट में हम कितनी दूर तक जा सकते हैं.'

किसी भी हालत में जीतने होंगे सभी मैच

अब एमआई के लिए लिए IPL 2026 की राह मुश्किल होती नजर आ रही है क्योंकि टीम अब ने अभी तक कुल 8 मैच खेले हैं जिनमें महज 2 मैच में ही जीत मिली है बाकी के 6 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

ऐसे में अब टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने शेष सभी मुकाबले में जीत दर्ज करना होगा. अगर अब एमआई एक भी मैच में हारती है तो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. बता दें अब मुंबई इंडियंस को 6 मैच खेलना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily