Dailyhunt
'हमें अपने कर्म पर भरोसा है...', बंगाल चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?

'हमें अपने कर्म पर भरोसा है...', बंगाल चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?

India Daily 2 weeks ago

श्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं, हालांकि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

जानी मानी लोक गायिका और बीजेपी की विधायक मैथिली ठाकुर ने भी बंगाल को लेकर आए एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जनता का फैसला स्वीकार होगा

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा वो हमें स्वीकार होगा. उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं. बहुत सारे लोगों ने मेहनत की है और लोगों ने निडर होकर वोट किया है जिसका परिणाम हमें बहुत जल्द देखने को मिलेगा.

जब उनसे पूछा गया कि टीएमसी के लोग फिर से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. इस पर मैथिली ने कहा कि वो दावा कर रहे हैं और करते रहेंगे, लेकिन हमें अपने कर्म पर भरोसा है.

एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत

बता दें कि बुधवार को बंगाल चुनाव को लेकर जारी हुए तमाम एग्जिट पोल में भाजपा राज्य में बढ़त बनाती नजर आ रही है. मैट्रिज के अनुसार, तृणमूल को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं और भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ बढ़त बना रही है. पी-मार्क ने भी भाजपा को 150-175 और तृणमूल को 118-138 सीटें दी हैं. पोल्स पोल डायरी ने भाजपा की साफ जीत भविष्यवाणी की है. हालांकि, पीपल्स पल्स ने उलटा अनुमान लगाया है. इस एजेंसी का कहना है कि तृणमूल 177-187 सीटों के साथ दोबारा सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा 95-110 सीटों पर सिमट जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily