Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026 CSK Playoff Scenarios: क्या अब भी प्लेऑफ की प्रवेश कर सकती है चेन्नई, यहां जाने पूरा गणित

IPL 2026 CSK Playoff Scenarios: क्या अब भी प्लेऑफ की प्रवेश कर सकती है चेन्नई, यहां जाने पूरा गणित

India Daily 3 days ago

ई दिल्ली: IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है. शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया.

इस हार ने सीएसके की राह मुश्किल बना दी है, जबकि लखनऊ ने शानदार जीत के साथ बाकी टीमों की गणित भी बिगाड़ दिए हैं. पांच बार की चैंपियन चेन्नई अब प्लेऑफ की दौड़ में पिछड़ती नजर आ रही है और टीम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ पंत की सेना करीब तीन ओवर शेष रहते ही खेल खत्म कर दिया. इस हार के बाद अब सीएसके के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है.

प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी CSK

लखनऊ से मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना आसान लग रहा था लेकिन मैच हारने के बाद अब चेन्नई की प्लेऑफ की डगर मुश्किल हो गई है. LSG ने CSK के क्वालीफाई करने के सपनों को बड़ा झटका लगाया है और इस हार के बाद अब उनके क्वालीफाई करने की संभावना महज 28.4% रह गई है.

शेष मैचों में दर्ज करनी हो जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को अब 2 लीग स्टेज मैच खेलना है. जिसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. चेन्नई को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए इन दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद भी टीम का प्लेऑफ में प्रवेश करना बाकी की टीमों पर भी निर्भर करेगा.

इन टीमों का पहुंचना लगभग तय

कुछ क्रिकेट के दिग्गजों के अनुसार आईपीएल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की सबसे अच्छी संभावना गुजरात टाइटन्स की है, गुजरात 98% प्लेऑफ में प्रवेश कर लेगी. उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (96.1%) का नंबर आता है. ग्रुप स्टेज में 2 मैच शेष रहते हुए दोनों टीमों के 16-16 अंक हैं.

तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंकों के साथ क्वालीफाई करने की 70.3% संभावना है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पास पंजाब किंग्स से 1 अंक कम है, लेकिन उनकी क्वालीफाई करने की संभावना 51.6% है. पंजाब किंग्स के 12 मैचों में 13 अंक हैं और हालिया खराब प्रदर्शन को देखते हुए श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली इस टीम के क्वालीफाई करने की 48.8% संभावना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily