Dailyhunt
ईरान ने खुद ही बता दिया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खुलवाने का आसान रास्ता, जानें क्या कहा?

ईरान ने खुद ही बता दिया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खुलवाने का आसान रास्ता, जानें क्या कहा?

India Daily 2 weeks ago

ध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक सुर्खियों में है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण यह अहम समुद्री मार्ग लगभग बंद हो गया है. इसी बीच ईरान ने एक अनोखे अंदाज में दुनिया को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खुलवाने का आसान रास्ता बताया है.

जिम्बाब्वे में ईरानी मिशन ने सोशल मीडिया पर लिखा 'Be polite and pass'. यानी विनम्र बनो और पार कर जाओ.

इसके साथ ईरान ने फ्रांस और स्पेन का हैशटैग भी दिया. शांति की बात कर रहे इन दोनों देशों के जहाजों को भी ईरान ने होर्मुज से सुरक्षित पार कराया था. यानी ईरान का साफ संदेश है कि जो देश उसके साथ विनम्र रहेगा उसे होर्मुज से गुजरने की अनुमति मिलेगी. ईरान ने संकेत दिया कि बातचीत के जरिए सुरक्षित रास्ता संभव है, बशर्ते रिश्ते संतुलित हों.

तनाव से ठप हुआ समुद्री रास्ता

हॉर्मुज जलडमरूमध्य, जो दुनिया की बड़ी ऊर्जा आपूर्ति का रास्ता है, अब लगभग बंद हो चुका है. अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है. अब सिर्फ उन्हीं देशों के जहाज गुजर पा रहे हैं, जिनके ईरान से अच्छे संबंध हैं.

सीमित आवाजाही और नई रणनीति

हालांकि पूरी तरह ठहराव नहीं है. कुछ जहाज ओमान के तट के पास से होकर गुजरने में सफल रहे हैं. हाल ही में एक फ्रांसीसी कंपनी का जहाज भी इस रास्ते से निकला. वहीं, ईरान भविष्य में यहां से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की योजना पर भी विचार कर रहा है.

भारत की संतुलित कूटनीति

इस संकट के बीच भारत ने संतुलित रुख अपनाया है. अब तक आठ भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से हॉर्मुज पार कर चुके हैं. पाकिस्तान ने भी अपने स्तर पर समझौते किए हैं. यह दिखाता है कि मौजूदा हालात में कूटनीति ही सबसे बड़ा रास्ता बनकर उभर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily