Dailyhunt
ईरान पर फिर होगा हमला? ट्रंप के बयान से मिडिल ईस्ट में मची हलचल, महाजंग की हो रही तैयारी!

ईरान पर फिर होगा हमला? ट्रंप के बयान से मिडिल ईस्ट में मची हलचल, महाजंग की हो रही तैयारी!

India Daily 1 week ago

ई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. युद्ध को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन दोनों ही देशों में समझौते पर बात नहीं बन पा रही है. ईरान ने एक नया प्रस्ताव भी अमेरिका के सामने रखा था.

इस प्रस्ताव में ईरान ने पहले युद्ध बंद करने और परमाणु के मुद्दे पर बाद में बात करने की मांग रखी थी. इस प्रताव से अमेरिकी राष्ट्रपति संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने ईरान पर फिर से हमले की चेतावनी दी है.

ट्रंप ने ईरान पर हमले की कही बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका फिर से ईरान पर स्ट्राइक शुरू कर सकता है. साथ ही ट्रंप ने हॉर्मुज पर नाकेबंदी को 'बहुत दोस्ताना' बताते हुए कहा कि नाकेबंदी को कोई भी चुनौती नहीं दे रहा है. वहीं ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने पहचान न बताने की शर्त पर बताया कि ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भी दिया था, जिसमें तीन बातें मुख्य थी. सबसे पहली बात यह थी कि युद्ध बंद हो. इसके साथ ही अमेरिका और इजराइल दोबारा हमला नहीं करने की गांटी दें

होर्मुज को लेकर भी था अहम प्रस्ताव

ईरानी अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव में दूसरी बात होर्मुज को लेकर थी. इसमें ईरान ने कहा था कि होर्मुज खोल देगा और अमेरिका नाकाबंदी हटा ले. प्रस्ताव में तीसरी सबसे अहम बात परमाणु मुद्दे कि थी. ईरान का कहना था कि परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर अभी बात नहीं होगी. इस पर बात तब होगी जब माहौल पूरी तरह ठीक हो जाएगा.

दोनों देशों के बीच हुई उस बातचीत में ईरान ये चाहता है कि अमेरिका इस बात को माने कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम समृद्ध करना ईरान का अधिकार है. ईरानी अधिकारी के अनुसार यह प्रस्ताव एक बड़ा बदलाव है क्योंकि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम वाले मुद्दे को आगे के लिए टालने की बात मानी है ताकि दोनों देशों में समझौता हो सके.

ट्रंप ने प्रस्ताव को ठुकराया

वहीं शनिवार को ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा कि वो इस मामले में बहुत अच्छा कर रहे हैं. ईरान समझौता करना चाहता है. वो तबाह हो चुका है. ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि उनका नेता कौन है. हालंकि ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव का रिव्यू करने की बात भी कही है. ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार को ईरान के प्रस्ताव को लेकर कहा था कि वह इस्से संतुष्ट नहीं हैं. ट्रंप ने कहा की ईरान ऐसी चीजें मांग रहा है जिस पर मैं राजी नहीं हो सकता. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने (ईरान) ने यह नहीं बताया कि उन्हें कौन से बात मंजूर नहीं है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily