Dailyhunt
जबलपुर क्रूज हादसा: PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

जबलपुर क्रूज हादसा: PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

India Daily 2 weeks ago

ध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने की घटना ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया. बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया. इस हादसे में अब तक 9 शव मिले हैं.

वहीं 28 लोगों को बचाया जा चुका है. इसके साथ ही तीन बच्चे समेत 4 लोग लापता हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और मृतकों और घायलों के लिए के लिए मुआवजे का ऐलान किया. स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं और इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिया जाएगा मुआवजा

पीएम मोदी की ओर से 'X' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से जान-माल का जो नुकसान हुआ है, वह बेहद दुखद है. इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को मदद पहुंचा रहा है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रूपए दिए जाएंगे."

अब तक मरने वालों की संख्या 9 हुई

हादसे के एक दिन बाद, जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज नाव पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है. हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक थे. वहीं टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी.

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव क्रूज के मलबे वाली जगह का दौरा किया. कल जबलपुर में बरगी बांध के जलाशय में वह पलट गई थी.

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई कीमती जानों की क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

पर्यटन मंत्री ने जांच के आदेश दिए

मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज नाव से जुड़ी इस घटना पर बात करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

9 लोगों के शव मिले

  • नीतू सोनी (43), निवासी कोतवाली, जबलपुर
  • सौभाग्यम अलागन (42), निवासी अन्नानगर, वेस्ट तारापुरम, तमिलनाडु
  • मधुर मैसी (62), निवासी खाजन बस्ती, नई दिल्ली
  • काकुलाझी पति/पिता कामराज (38), निवासी वेस्ट लैंड खमरिया, जबलपुर
  • रेशमा सैयद (66), निवासी सिविल लाइन, भसीन आर्केड, जैक्सन होटल के पास
  • शमीम नकवी (68), निवासी डेरखी, भोपाल
  • मरीना मैसी पति प्रदीप मैसी (39), निवासी दिल्ली
  • त्रिशान पिता प्रदीप मैसी (4), निवासी दिल्ली
  • ज्योति सेन, निवासी फूटाताल,घमापुर के आगे, जबलपुर

4 लोग अब भी लापता

  • श्रीतमिल पिता कामराज (5)
  • कामराज पिता श्रीरामालिंगम
  • विराज सोनी पिता कृष्णा सोनी (6)
  • मयूरम पिता परिमल (9)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily