Dailyhunt
जेवर एयरपोर्ट को लेकर आ गई बड़ी खबर, इस तारीख से नियमित उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स; हवाई सफर के लिए हो जाईये तैयार

जेवर एयरपोर्ट को लेकर आ गई बड़ी खबर, इस तारीख से नियमित उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स; हवाई सफर के लिए हो जाईये तैयार

India Daily 2 weeks ago

नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का लंबे समय से देखा जा रहा सपना अब साकार होने जा रहा है. 15 जून से यहां से नियमित उड़ानों की शुरुआत होगी. यह एयरपोर्ट न सिर्फ दिल्ली एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आ रहा है.

आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह परियोजना क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली है.

एयरपोर्ट से पहली उड़ान 15 जून को इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाएगी. हालांकि उड़ान के गंतव्य और समय को लेकर अभी अंतिम घोषणा बाकी है. एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन मिलकर जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे. पहली उड़ान को लेकर यात्रियों में उत्साह साफ देखा जा रहा है और इसे ऐतिहासिक शुरुआत माना जा रहा है.

उद्घाटन के बाद बढ़ी उम्मीदें

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. इसके बाद से ही लोगों को यहां से उड़ानें शुरू होने का इंतजार था. अब सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद संचालन की तारीख तय कर दी गई है. इससे पहले सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की गईं, जिससे एयरपोर्ट को वाणिज्यिक सेवाओं के लिए तैयार किया जा सके.

सुरक्षा और तैयारियां पूरी

अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट का सुरक्षा ढांचा पूरी तरह तैयार है. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रम को मंजूरी मिल चुकी है. इसके साथ ही सभी तकनीकी प्रणालियों और संचालन प्रक्रियाओं को मानकों के अनुसार पूरा किया गया है. इन तैयारियों के बाद एयरपोर्ट अब नियमित उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार माना जा रहा है.

अन्य एयरलाइंस भी होंगी शामिल

इंडिगो के बाद जल्द ही अन्य एयरलाइंस भी यहां से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी. जानकारी के मुताबिक अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी में हैं. आने वाले समय में कई शहरों के लिए यहां से सीधी उड़ानें शुरू होंगी. इससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily