Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मदद करने उतरा तो मार डाला...', वाराणसी में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, धक्का लगने पर लाठियों-ईंटों से कुचला

'मदद करने उतरा तो मार डाला...', वाराणसी में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, धक्का लगने पर लाठियों-ईंटों से कुचला

India Daily 2 weeks ago

त्तर प्रदेश के वाराणसी में एक घटना ने सबको चौंका कर रख दिया है. फूलपूर थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में एक कारखाने के मालिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. उसकी सिर्फ इतनी गलती थी कि उसने रोड पर एक महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार से बाहर निकल हाल-चाल जानने की कोशिश.

कार से बाहर निकलते ही उसको महिला के परिजनों और भीड़ ने घेर लिया. भीड़ ने ना आव देखा ना ताव सीधा पर उसपर हमला कर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी.

यह है पूरा मामला

भरथरा निवासी मनीष कुमार सिंह अपने घर से कुछ ही दूर दोना-पत्तल का कारखाना चलाते थे. रात के करीब 11 बजे, वह कारखाने से काम निपाटकर घर लौट रहे थे. उसी समय गांव की एक महिला बिंदु देवी को उनकी कार से धक्का लग गया. टक्कर लगने के बाद महिला के शरीर में कई चोटें आईं. महिला का हाल जानने के लिए मनीष गाड़ी ने नीचे उतरे. उनके नीचे उतरते भीड़ और महिला के परिजनों ने उनपर जोरदार हमला कर दिया.

ईंट पत्थरों से किया वार

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आक्रोशित भीड़ ने मनीष को कार से खींचा और लाठी-डंडो व ईंट पत्थरों से उसपर वार कर दिया. उन लोगों ने मनीष को तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इस हमले में मनीष बुरी तरह घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से घायल सिंह को इलाज के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

मनीष सिंह के परिवार की शिकायत के आधार पर फूलपुर पुलिस स्टेशन में आठ नामजद आरोपियों और सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

भारी पुलिस बल तैनात

इस घटना के बाद, पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी तरह की और अशांति को रोकने के लिए सिंह के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily