Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Met Gala 2026: इस दिन होगी फैशन की सबसे बड़ी रात? जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं मेट गाला

Met Gala 2026: इस दिन होगी फैशन की सबसे बड़ी रात? जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं मेट गाला

India Daily 3 weeks ago

मुंबई: फैशन की दुनिया की सबसे चमकदार और चर्चित रात एक बार फिर आने वाली है. हर साल होने वाला मेट गाला सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि ग्लोबल फैशन का सबसे बड़ा मंच है. यहां दुनिया के बड़े सितारे अपने अनोखे और क्रिएटिव लुक से सभी को चौंका देते हैं.

इस साल भी मेट गाला 2026 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

मेट गाला हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है. इस बार यह इवेंट 4 मई 2026 सोमवार को होगा. यह इवेंट मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा. यह सिर्फ एक फैशन शो नहीं बल्कि कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए एक बड़ा फंडरेजिंग इवेंट भी है.

क्या है इस साल की मेट गाला की थीम?

मेट गाला 2026 की थीम कॉस्टयूम थीम रखी गई है. इस थीम में हजारों साल पुरानी कलाकृतियों और परिधानों से प्रेरणा लेकर फैशन और कला के रिश्ते को दिखाया जाएगा. इस थीम के जरिए यह समझने की कोशिश होगी कि इंसानी शरीर और फैशन का इतिहास किस तरह कला से जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि इस साल रेड कार्पेट पर बेहद अलग और ऐतिहासिक अंदाज के आउटफिट देखने को मिल सकते हैं.

भारत में कब और कहां देखें लाइव

अगर आप भारत में बैठकर इस ग्लैमरस इवेंट को देखना चाहते हैं तो इसके लिए कई आसान तरीके हैं. मेट गाला 2026 का लाइव स्ट्रीम भारत में सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा. आप इसे वॉग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा यह इवेंट यूट्यूब पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट के हर लुक का इंतजार फैशन प्रेमियों को बेसब्री से रहेगा.

हर साल मेट गाला के को चेयर बदलते रहते हैं और यही इस इवेंट को खास बनाता है. रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो इस बार बेयोंसे, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स और अन्ना विंटोर इस इवेंट को होस्ट कर सकते हैं. इन सभी का फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा नाम है और इनकी मौजूदगी इस इवेंट को और भी खास बना देती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily