Dailyhunt
नवरात्रि व्रत में फॉलो करें ये आसान डाइट प्लान, 9 दिनों में बॉडी हल्की और वजन में अच्छी कमी!

नवरात्रि व्रत में फॉलो करें ये आसान डाइट प्लान, 9 दिनों में बॉडी हल्की और वजन में अच्छी कमी!

India Daily 1 month ago

ई दिल्ली: नवरात्रि के नौ दिन सिर्फ पूजा-पाठ का समय नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स और रीसेट करने का सुनहरा मौका भी हैं. खासकर अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो ये त्योहार आपके लिए परफेक्ट टाइमिंग साबित हो सकता है.

कई लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं, लेकिन गलत खान-पान से थकान या वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है. यहां हम आपको सरल डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं, जो फलाहारी नियमों के अंदर रहते हुए पेट भरा रखता है और वेट लॉस में मदद करता है. इस प्लान को फॉलो करके आप न सिर्फ ऊर्जा बरकरार रख पाएंगे, बल्कि बॉडी काफी लाइट फील करेगी.

सुबह की शुरुआत खाली पेट

उठते ही सबसे पहले एक गिलास जीरा पानी पिएं. रात भर एक चम्मच जीरा पानी में भिगोकर रखें, सुबह गर्म करके चाय की तरह घूंट-घूंट पीएं. इसके साथ 5 भीगे हुए बादाम जरूर खाएं. ये कॉम्बो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और दिनभर एनर्जी देता है.

नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन

ब्रेकफास्ट में तीन आसान चॉइस हैं. आप 1 गिलास बादाम का दूध ले सकते हैं, या सादा दूध, या फिर लो-फैट दूध में खजूर और नट्स डालकर स्मूदी बना लें. ये ऑप्शन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और व्रत के नियमों में पूरी तरह फिट बैठते हैं.

मिड-मॉर्निंग स्नैक से भूख कंट्रोल

नाश्ते के बाद अगर भूख लगे तो सौंफ की चाय या अदरक-नींबू वाली चाय पिएं. अगर कुछ चबाने का मन हो तो एक मौसमी फल जैसे सेब या संतरा खा लें. ये हल्का स्नैक एनर्जी लेवल बनाए रखता है और लंच तक इंतजार आसान बनाता है.

लंच में सिंपल लेकिन पौष्टिक

दोपहर के भोजन में दो बेहतरीन ऑप्शन हैं. एक कटोरी उबले आलू की चाट बनाकर खाएं या उतनी ही मात्रा में शकरकंद (मीठे आलू) की चाट. दोनों ही फाइबर से भरपूर हैं, जो वजन घटाने में सहायक साबित होते हैं और व्रत में पसंदीदा भी.

शाम और रात का ख्याल

शाम को हल्की भूख मिटाने के लिए कम चीनी-दूध वाली एक कप चाय के साथ रोस्टेड मखाने की छोटी कटोरी लें. डिनर में खीरे की सलाद, पनीर-टमाटर की सब्जी और समा चावल की छोटी कटोरी या पालक सूप के साथ कुट्टू का चीला चुनें. ये हल्के और न्यूट्रिशस ऑप्शन रात को अच्छी नींद दिलाते हैं.

जरूरी टिप्स जो मिस न करें

सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें, कुकिंग में देसी घी या बहुत कम तेल लें. दिन में 2-2.5 लीटर पानी पीना न भूलें. तला-भुना, ज्यादा मीठा और पैकेज्ड फूड बिल्कुल अवॉइड करें. इस प्लान को फॉलो करने से नौ दिनों में बॉडी काफी हल्की और फ्रेश महसूस होगी.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily