Dailyhunt
पांच महीने बाद गूंजा 'बम-बम भोले', 80 यात्रियों को मिला आदि कैलास जाने का मौका; जानें कैसे करें आवेदन

पांच महीने बाद गूंजा 'बम-बम भोले', 80 यात्रियों को मिला आदि कैलास जाने का मौका; जानें कैसे करें आवेदन

India Daily 1 week ago

पिथौरागढ़: आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र की तीर्थयात्रा 1 मई को यानी आज से शुरू हो गई है. पांच महीने बाद भगवान शिव की महिमा के जयकारे एक बार फिर इस ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में गूंजेंगे.

यह तीर्थयात्रा जोलिंगकोंग में भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के साथ आधिकारिक तौर पर शुरू होगी.

पिथौरागढ़ जिले के इस संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश के लिए इनर लाइन परमिट अनिवार्य हैं. यह क्षेत्र चीन की सीमा से सटा हुआ है. प्रशासन ने 28 अप्रैल से ही इन परमिटों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया था. धारचूला के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट यानी SDM कार्यालय के अनुसार आवेदन पत्रों की जांच और सत्यापन के बाद पास जारी किए जा रहे हैं.

तीन दिनों के भीतर कितने लोगों ने किया आवेदन?

केवल तीन दिनों के भीतर 160 व्यक्तियों ने आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट हेतु आवेदन किया है. SDM आशीष जोशी ने बताया कि लगभग 80 तीर्थयात्रियों को पहले ही इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं.

तीर्थयात्रा के पहले दिन मंदिर के कपाट खुलने पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाएंगे. जो मंदिर के कपाट पिछले दिसंबर में बंद कर दिए गए थे.

कब तक होंगे पंजीकरण?

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण 19 तारीख तक खुला है. केंद्र सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस वर्ष कुल 1,000 तीर्थयात्रियों जिन्हें 10-10 समूहों में संगठित किया जाएगा. उनको उत्तराखंड और सिक्किम के मार्गों से कैलाश मानसरोवर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी.

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन के समन्वय से आयोजित होने वाली यह तीर्थयात्रा जून और अगस्त के बीच निर्धारित है. इस बार 10 जत्थे जिनमें से प्रत्येक में 50 तीर्थयात्री होंगे वे उत्तराखंड के लिपुलेख से प्रस्थान करेंगे. इसी तरह तीर्थयात्रियों के अन्य 10 जत्थे सिक्किम के नाथू ला दर्रे से रवाना होंगे.

कैसे करें आवेदन?

विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है कि आवेदन स्वीकार करने के लिए वेबसाइट kmy.gov.in को सक्रिय कर दिया गया है. यात्रियों का चयन आवेदकों में से कंप्यूटर-आधारित ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा. मंत्रालय के अनुसार KMY के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन जमा करने से लेकर यात्रियों के चयन तक पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है.

इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं, लॉग इन कर सकते हैं और अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. आवेदकों को जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily