Dailyhunt
पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर कल फिर से होगा मतदान, धांधली की शिकायत के बाद चुनाव आयोग का फैसला

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर कल फिर से होगा मतदान, धांधली की शिकायत के बाद चुनाव आयोग का फैसला

India Daily 1 week ago

श्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के दो प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को फिर से वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग ने इन बूथों से आई धांधली की शिकायतों की जांच के बाद यह कदम उठाया है.

जिन बूथों पर मतदान होगा वो सभी दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आते हैं.

इन विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा मतदान

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर फिर से वोट डाले जाएंगे.

चुनाव आयोग ने क्या कहा

चुनाव आयोग ने कहा कि वोटिंग के दौरान मिली धांधली की शिकायतों और जांच के आधार पर यह फैसला लिया गया है ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे.

फाल्टा विधानसभा में चल रही जांच

15 बूथों पर दोबारा चुनाव के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग की नजरें अब अन्य क्षेत्रों पर भी टिकी हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से मिली शिकायतों की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है.

फाल्टा से रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि यहां दोबारा वोटिंग की जरूरत है या नहीं. चुनाव आयोग की टीमें तमाम जिलों से मतदान में होने वाली धांधली की शिकायतों की लगातार समीक्षा कर रही हैं.

फाल्टा की तीस और सीटों पर दोबारा मतदान हो सकता है. यहां बीजेपी ने आरोप लगाया था कि ईवीएम के बटनों पर उसके चुनाव चिह्नों के ऊपर लेबलिंग और टेपिंग की गई थी.

मतदान को किया गया शून्य घोषित

निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत 29 अप्रैल को इन बूथों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया है. अब इन बूथों पर 2 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily