Dailyhunt
फिर करवट लेगा मौसम! 9 राज्यों में बारिश-ओले और आंधी का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम?

फिर करवट लेगा मौसम! 9 राज्यों में बारिश-ओले और आंधी का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम?

India Daily 1 month ago

ई दिल्ली: देश में मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में पिछले हफ्ते से जारी बारिश ने तापमान में गिरावट तो लाई ही है, अब नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगे भी मौसम अस्थिर रहेगा.

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई जिलों में गरज-चमक, आंधी, तेज हवाएं और ओले गिरने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बड़ी उथल-पुथल

उत्तरी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से 29 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है. हिमालयी राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बढ़ा है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है और कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी भी कम हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे

राजधानी दिल्ली में आज आसमान दिनभर बादलों से ढका रह सकता है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और हल्की आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम अस्थिर रहेगा. दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है. हवा की गति तेज होने से प्रदूषण सूचकांक में सुधार की भी संभावना है.

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में अगले 72 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव दिख सकता है. नागालैंड, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश, बादल गरजने और ओले गिरने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है, जिसके लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

एमपी और महाराष्ट्र में तीव्र बदलाव की संभावना

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदलने की आशंका है. आंधी-तूफान के साथ हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है. महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के चलने और वर्षा का पूर्वानुमान है. किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें, क्योंकि ओलावृष्टि से नुकसान की संभावना बनी हुई है.

हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश व बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि के साथ कई जगहों पर बर्फ गिर सकती है. पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 10 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कश्मीर घाटी में आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना रहेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily