Dailyhunt
Rajasthan BSTC 2026: आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा पैटर्न तक, पूरी जानकारी यहां

Rajasthan BSTC 2026: आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा पैटर्न तक, पूरी जानकारी यहां

India Daily 1 month ago

यपुर: राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए BSTC 2026 का नोटिफिकेशन बड़ी खबर लेकर आया है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे.

इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे उम्मीदवार आसानी से घर बैठे फॉर्म भर सकेंगे. परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी अब स्पष्ट कर दी गई है.

BSTC 2026 आवेदन 2 दिसंबर 2025 से शुरू

राजस्थान BSTC 2026 के लिए आवेदन 2 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ईमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा D.El.Ed कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके.

अधिकतम आयु

इस परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है. हालांकि विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को भी सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी, जिसकी जानकारी जल्द अपडेट होगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो एक कोर्स के लिए 450 रुपये और दोनों कोर्स के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है. भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानी से भरें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित हो सकता है.

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अन्य वर्गों के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. यदि किसी उम्मीदवार के अंक निर्धारित सीमा से कम हैं तो वह आवेदन के योग्य नहीं माना जाएगा.

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 600 अंकों के होंगे. सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी. खास बात यह है कि इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily