Dailyhunt
RR vs DC, Live Streaming: जयपुर में होगी डीसी-आरआर के बीच महाभिड़ंत, यहां जाने कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

RR vs DC, Live Streaming: जयपुर में होगी डीसी-आरआर के बीच महाभिड़ंत, यहां जाने कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

India Daily 1 week ago

यपुर: IPL 2026 अब अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. जहां पर सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के की होड़ में हैं. इसी कड़ी में अब 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लीग का 43वां मुकाबला खेला जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम नौ मैचों में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में चौथा स्थान पर काबिज है. हालांकि, कप्तान रियान पराग का फॉर्म फिलहाल चिंता का विषय बना हुआ है.

वहीं दूसरी ओर डीसी का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है, उन्होंने अपने आठ मैचों में से सिर्फ तीन जीते हैं और इसके साथ ही वे पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है. टीम अब वापसी की राह तलाश रही है. उनका पिछला मैच विशेष रूप से निराशाजनक रहा क्योंकि, अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच ने पूरी टीम को महज 75 रनों पर पवेलियन भेज दिया था. अब टीम उस हार से उभरने के लिए इस मैच में जीतने की कोशिश करेगी. लेकिन उससे जानते हैं कि फैंस इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं.

DC vs RR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

DC vs RR के बीच IPL 2026 का मैच शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

DC vs RR के बीच मैच कब खेला जाएगा?

DC vs RR IPL 2026 में 01 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

DC vs RR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

DC vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

DC vs RR के बीच टॉस किस समय होगा?

DC vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

DC vs RR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

DC vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

DC vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

DC vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

DC vs RR स्क्वाड

RR: रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा

DC: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अजय जादव मंडल, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily