Dailyhunt
'शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा' 500 फीट ऊंचे टावर पर दिखा इश्क का हाई-वोल्टेज ड्रामा

'शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा' 500 फीट ऊंचे टावर पर दिखा इश्क का हाई-वोल्टेज ड्रामा

India Daily 1 week ago

रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक पांच सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर के ऊपर जाकर बैठ गया. उसके बैठना का कराण सुनकर लोग दंग रह गए. लोगों को इस नजारे ने मशहूर बॉलीवुड फिल्म शोले की याद दिला दी.

प्रेमिका के लिए जान देने को तैयार

दरअसल, पांच सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक प्रेम का शिकार था. उसका कहना था कि जब तक प्रेमिका से शादी की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा. अगर जान भी देनी पड़ी, तो दे दूंगा.

दो साल से चल रहा था प्यार का ये खेल

टावर पर चढ़ने वाले युवक का नाम असदुल्ला अंसारी है. उसका अपने पास के गांव की एक युवती के साथ पिछले दो वर्षों से गहरा प्रेम प्रसंग चल रहा था. कहानी में तब दुखद मोड़ आ गया जब लड़की के परिजनों ने अचानक उसकी शादी किसी और जगह तय कर दी. अपने प्यार को इस तरह छिनता देख असदुल्ला बुरी तरह टूट गया. अपने हाथ से अपना प्यार दूर जाता देख, उसने यह कदम उठाया.

लड़की वालों ने समझौता तोड़ा

युवक के पिता खुर्शीद अंसारी ने बताया कि दोनों युवा एक ही समुदाय से हैं. करीब एक सप्ताह पहले रंका थाने में दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत के बाद एक समझौता होे गया था. उस समय लड़की के घरवाले दोनों की शादी कराने के लिए राजी हो गए थे. अचानक उन्होंने पुराना वादा तोड़ दिया और लड़की का रिश्ता कहीं और पक्का कर दिया.

पुलिस की कोशिश

रंका थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर से लगातार असदुल्ला को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. उसे भरोसा दिलाया जा रहा है कि उसकी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा, लेकिन प्रेमी अपनी जिद पर अड़ा है और नीचे उतरने को बिल्कुल तैयार नहीं दिख रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily