Dailyhunt
SRH vs PBKS: पंजाब को रौंदकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, श्रेयस की टीम की लगातार तीसरी हार

SRH vs PBKS: पंजाब को रौंदकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, श्रेयस की टीम की लगातार तीसरी हार

India Daily 1 week ago

ई दिल्ली: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

हैदराबाद के बल्लेबाजों के तूफानी प्रदर्शन के सामने पंजाब किंग्स के गेंदबाज पूरी तरह असहाय नजर आए. जवाब में पंजाब की बल्लेबाजी फिर लड़खड़ा गई और टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स के लिए यह सातवीं जीत है और अब टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है.

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में ही पंजाब के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 54 रनों की बेहद आक्रामक साझेदारी हुई. अभिषेक शर्मा ने मात्र 13 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को एक जबरदस्त लय प्रदान की. ट्रेविस हेड ने भी 19 गेंदों में 38 रन बनाकर विपक्षी खेमे में खौफ पैदा कर दिया. लॉकी फर्ग्यूसन ने आखिरकार अभिषेक को आउट कर इस खतरनाक सलामी जोड़ी को तोड़ा.

किशन और क्लासेन ने जमाई शानदार फिफ्टी

शुरुआती विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने कमान संभाली. ईशान किशन ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए 32 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रनों की आतिशी पारी खेलकर स्कोर को 235 तक पहुँचाया. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली. हालांकि इन गेंदबाजों ने विकेट लिए लेकिन वे हैदराबाद के रनों के सैलाब को रोकने में पूरी तरह विफल रहे.

विशाल लक्ष्य का चीज करने उत्तरी पंजाब की बल्लेबाजी हुई धराशायी

236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. कप्तान पैट कमिंस ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को पवेलियन का रास्ता दिखाकर पंजाब को गहरे संकट में डाल दिया. पावरप्ले के भीतर ही टीम ने अपने तीन मुख्य विकेट गंवा दिए थे. प्रभसिमरन सिंह मात्र तीन रन बनाकर चलते बने और कप्तान श्रेयस अय्यर भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके और मात्र पांच रन पर आउट हो गए. इससे पंजाब के शीर्ष क्रम की कमर पूरी तरह टूट गई.

कूपर की शानदार पारी

मध्यक्रम में मार्कस स्टॉयनिस ने 14 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. शशांक सिंह भी चार रन के मामूली स्कोर पर आउट हो गए. हालांकि युवा खिलाड़ी कूपर कॉनली ने अंत में कुछ गगनचुंबी छक्के जड़कर संघर्ष जरूर किया, लेकिन विशाल लक्ष्य के सामने उनकी मेहनत नाकाफी साबित हुई. पंजाब की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट खोकर केवल 202 रन ही बना सकी और मैच हार गई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily