Dailyhunt
VIDEO: महिला ने बीच सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा मंजर

VIDEO: महिला ने बीच सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा मंजर

India Daily 1 week ago

हाराष्ट्र के पुणे में शनिवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे देख लोग भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. एक वायरल हो रहे वीडियो में शिरूर इलाके के व्यस्त निर्माण चौक पर 23 वर्षीय गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया.

वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर के साथ मिलकर साड़ियों का पर्दा बनाया और प्रसव को अंजाम तक पहुंचाया.

स्थानीय लोगों का सराहनीय कार्य

23 साल की सुप्रिया नितेश काले को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह सड़क पर ही गिर पड़ी. मौके पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई. राहगीरों ने तुरंत एकजुट होकर स्थिति को संभाला और एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर सड़क पर ही सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करवाया.

अस्पताल ने भर्ती करने से किया मना

घटना के समय सुप्रिया अपने पति के साथ इलाज के लिए शिरूर ग्रामीण अस्पताल जा रही थी. सरकारी अस्पताल ने दंपती को भर्ती करने से साफ मना कर दिया था. उनका कहना था कि प्रसव के लिए मरीजों को लेना बंद कर दिया गया है. अस्पताल ने उन्हें डिलीवरी के लिए अहल्यानगर या मुख्य पुणे शहर जाने की सलाह दी. यह जोड़ा सुबह करीब सवा दस बजे रास्ते में था, उसी समय महिला को भयंकर दर्द उठा और वह अचानक बीच सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी.

सड़क बनी डिलीवरी रूम

महिला की यह नाजुक हालत देखकर वहां मौजूद राहगीरों ने बिना समय गंवाए इंसानियत का शानदार फर्ज निभाया. स्थानीय लोगों ने पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक क्लिनिक से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता पोटे को मौके पर बुला लिया. महिलाओं और अन्य लोगों ने मिलकर साडियों, चादरों और गाउन से सड़क के बीचों-बीच एक घेरा बना दिया.

वायरल हुआ वीडियो

सड़क पर हुए प्रसव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. कई लोग इस खूबसूरत पल के दीवाने हो रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉ. पोटे प्रसव के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ को एक एकदम स्वस्थ बच्चा दिखा रही हैं. कुछ ही सेकेंड में इस वीडियो पर मिलियन व्यूज से ज्यादा हो गए हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily