Dailyhunt
विजय के CM बनते ही बेटे ने बदला अपना नाम! शपथ समारोह में भी नहीं शामिल हुआ था परिवार

विजय के CM बनते ही बेटे ने बदला अपना नाम! शपथ समारोह में भी नहीं शामिल हुआ था परिवार

India Daily 4 days ago

मुंबई: साउथ सुपरस्टार विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया है. उनकी पार्टी TVK की शानदार चुनावी जीत के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.

इस समारोह में हजारों समर्थक और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर भी विजय की नई राजनीतिक शुरुआत को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली. लेकिन इस खुशी के मौके पर एक चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा और वह थी उनके परिवार की गैर मौजूदगी.

समारोह में नहीं दिखे पत्नी और बच्चे

रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की अलग रह रही पत्नी संगीता सोरनालिंगम और उनके दोनों बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. बताया जा रहा है कि विजय और संगीता के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है जिसकी वजह से परिवार के रिश्तों में दूरी आ गई है. ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर परिवार की अनुपस्थिति ने इंटरनेट पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया. फैंस लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर विजय के सबसे खास दिन पर उनका परिवार साथ क्यों नहीं दिखा.

जेसन संजय ने सिग्नेचर से हटाया पिता का नाम

इन सबके बीच विजय के बेटे जेसन संजय को लेकर एक नई चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेसन संजय ने अपने सिग्नेचर में बदलाव किया है. पहले वह Jason Sanjay V लिखते थे, लेकिन अब उन्होंने Jason Sanjay S इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. लोग इसे विजय और संगीता के रिश्तों में आई दूरी से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि इस बदलाव को लेकर जेसन या परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर पिता को किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल तलाक की खबरें सामने आने के बाद जेसन संजय ने सोशल मीडिया पर अपने पिता विजय को अनफॉलो भी कर दिया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि परिवार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब सिग्नेचर बदलने की खबर ने इन अटकलों को और बढ़ा दिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily