Dailyhunt
West Bengal Election में 87 परसेंट हुआ रीपोल, जानें पूरी डिटेल

West Bengal Election में 87 परसेंट हुआ रीपोल, जानें पूरी डिटेल

India Daily 2 weeks ago

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान हुआ. छिटपुट घटनाओं के बीच मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. पुनर्मतदान में अक्सर मतदाता उतनी रूचि नहीं लेते, लेकिन बंगाल में ऐसा नहीं हुआ.

पुर्नमतदान में वोटिंग 87 परसेंट का आंकड़ा पार कर गई. यह डेटा शाम पांच बजे तक है. शाम छह बजे तक वोटिंग के आंकड़े और बढ़ जाएंगे.

डायमंड हार्बर में हुआ ज्यादा मतदान

डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में आज हुए पुनर्मतदान का आंकड़ा 87.60 परसेंट तक पहुंच गया जबकि मगराहट पश्चिम विधानसभा सीट पर 86.11 परसेंट रीपोलिंग दर्ज की गई. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी.

77 केंद्रों पर रीपोलिंग की मांग की गई थी

दूसरे चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग से 77 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान कराने की मांग की गई थी. इस मांग के बाद चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम सीट के 15 बूथों पर पुनः मतदान कराने का फैसला लिया था. इनमें 11 बूथ मगराहट और चार पोलिंग बूथ डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के थे. पुनर्मतदान शनिवार को सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे संपन्न हो गया. 5 बजे तक के अधिकारिक आंकड़े अभी तक प्राप्त हुई हैं, फाइनल आंकड़े अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं.

अभिषेक बनर्जी ने लगाए आरोप

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद टीएमसी नेता अ‌भिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि फोर्स के जरिए महिलाओं को डराया गया. उन्होंने मीडिया के एक तबके पर भी बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया.

मतगणना के लिए 242 पर्यवेक्षक तैनात

पश्चिम बंगाल समेत केरल, तमिलनाडु, असर और पुडुचेरी में 4 मई को मतगणना की जाएगी. निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल में 242 नए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं. इनमें 165 मतगणना पर्यवेक्षक हैं और 77 पुलिस पर्यवेक्षक शामिल हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India Daily