Dailyhunt

बारात में डीजे में तेज आवाज में बज रहा था गाना, पोल्ट्री फॉर्म में 140 मुर्गियों की चली गई जान

India News 1 week ago

UP Latest News: उत्तर प्रदेश (UP News)के सुल्तानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बारात में बज रहे तेज डीजे की आवाज की वजह से पोल्ट्री फार्म में पल रही 140 मुर्गियों की मौत हो घई. घटना सामने आने के बाद पीड़ित फार्म संचालक ने पुलिस ने शिकायत की है.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की बताई जा रही है. यहां रहने वाले बब्बन विश्वकर्मा की बेटी का विवाह 25 अप्रैल को था. जिसके लिए कुड़वार थाना क्षेत्र के राम भद्र पुरवा गांव से बारात आई हुई थी. इसी दौरान बारात के साथ तेज आवाज में डीजे गांव से गुजर रहा था, जो गांव के निवासी साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से निकला.

डीजे की तेज आवाज से पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी

डीजे की तेज और कानफोड़ू आवाज से पोल्ट्री फार्म में अफरा-तफरी मच गई. इस पूरे मामले पर पोल्ट्री फार्म संचालक साबिर अली का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तेज आवाज से मुर्गियां बुरी तरह डर गईं और घबराहट में 140 मुर्गियों की मौत हो गई. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने शियाकत दर्ज कर ली गई है. मामले का संज्ञान लेते हुए बल्दीराय थाने के उपनिरीक्षक भरत सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें - अमेठी में आफत बनी तेज आंधी, भारी भरकम सरकारी होर्डिंग सड़क पर गिरी, 2 बाइक सवार समेत 3 घायल

डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने कुड़वार थाना क्षेत्र के परसीपुर निवासी डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है. मामले में डीजे संचालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News