Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Burhanpur Fire: बुरहानपुर में भीषण आग का कहर, 40 एकड़ फसल जलकर राख, किसानों को लाखों का नुकसान

India News 2 weeks ago

Burhanpur Fire News: बुरहानपुर जिले में भीषण गर्मी और तेज हवाओं का असर अब किसानों पर भारी पड़ने लगा है. बढ़ते तापमान और लू के बीच जिले के कई गांवों में आगजनी की घटनाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया.

बोहरड़ा, हसीनाबाद, राजोरा और लोखंडिया क्षेत्र में लगी भीषण आग से करीब 30 से 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

जानकारी के अनुसार, राजोरा गांव के मक्के के खेत में अचानक आग लग गई. तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. मक्के की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. वहीं, भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते केले की फसल भी झुलसकर खराब हो रही है.

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों और किसानों के अनुसार, खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है. आग ने देखते ही देखते बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया.

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया. दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण नुकसान और अधिक बढ़ गया. आग के कारण क्षेत्र में सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग

इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि हर वर्ष इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते. किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए क्या कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News