Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

India News 2 weeks ago

Who Is Nandini Sharma: ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर बढ़त बना ली.

भारत ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया. इस मैच में भारतीय टीम की ओर से नंदिनी शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिसमें 3 विकेट झटके. नंदिनी शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से के दम पर भारत को जीत दिलाई. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

नंदिनी शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेल्म्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेले गए मैच में 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वह सिर्फ दूसरी ऐसी भारतीय महिला तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 डेब्यू पर 3 विकेट हासिल किया है. इससे पहले सोनिया डाबिर ने साल 2010 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे.

नंदिनी ने दिलाई भारत को जीत

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू मैच में 3 बड़े विकेट हासिल किए. उन्होंने एमी जोन्स, डेनिएल गिब्सन और इस्सी वोंग को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ नंदिनी शर्मा ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. नीचे देखें भारत के लिए महिला टी20 डेब्यू पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज...

सोनिया डाबिर - 3/23 (4) vs इंग्लैंड
नंदिनी शर्मा - 3/34 (4 ) vs इंग्लैंड
झूलन गोस्वामी - 2/14 (4 ) vs इंग्लैंड

कौन हैं नंदिनी शर्मा?

24 साल की नंदिनी शर्मा चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. WPL 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी शर्मा को 20 लाख रुपये में खरीदा था. नंदिनी शर्मा ने WPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने दूसरे ही WPL मैच में हैट्रिक लिया और 5 विकेट भी चटकाए. वह WPL में यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. WPL 2026 में नंदिनी शर्मा ने सिर्फ 10 मैचों में 17 विकेट हासिल किए. इसके बाद वह खूब चर्चा में आईं, जिसके बाद भारतीय टीम में मौका मिला.

कैसे मिला टीम इंडिया में मौका?

नंदिनी शर्मा ने WPL में अपने दमदार प्रदर्शन के बाद थाईलैंड में खेले गए एशिया कप स्टार्स के लिए इंडिया ए में अपनी जगह बनाई. इसके बाद काश्वी गौतम और अमनजोत कौर की इंजरी की वजह से नंदिनी शर्मा को पहली बार भारत की टी20 टीम में एंट्री मिली. बता दें कि नंदिनी शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ ही अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News