Dailyhunt

Funny Jokes: जब शराब के नशे में पति नहीं पहचान पाया बीवी? फिर उसने जो किया, सुनकर रह जाएंगे दंग

India News 1 month ago

Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हंसना-हंसाना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए आप कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं. दरअसल, चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है.

जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर...

इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

  • शराबी दरवाजे पे दस्तक देता है? उसकी बीवी दरवाजा खोलती है.
    शराबी-कौन हैं आप?
    बीवी- मुझे भूल गए.
    शराबी- नशा हर गम को भुला देता है बहन...

  • पियक्कड़ों ने दारू पीके एक टैक्सी रोकी और कहा- चल.
    टैक्सी चालक ने गाड़ी शुरू की और फिर बंद कर दी.
    बोला- ये लो साब हम पहुंच गए. पहले ने उसे पैसे दे दिए
    दूसरे ने बोला धन्यवाद
    तीसरे ने एक थप्पड़ दिया और बोला- आराम से चलाया कर...मरवा देता आज.

  • एक शराबी लेट कर गाने गा रहा था . 2-3 गाने गाकर वो उलटा लेटकर गाने लगा.
    दूसरा शराबी- यार उलटा लेट कर गाने क्यूं गाने लगा.
    शराबी- Pehle साइड A थी अब B बी साइड है.

  • एक शराबी आंखें दान करने गया, काउंटर क्लर्क ने कहा, कुछ कहना चाहते हो?
    शराबी- जिसे लगाओ उसे बता देना कि दो घूंट बाद खुलती है.

  • शराबी- गरम क्या है?
    वेटर- चाउमीन.
    शराबी- और गरम?
    वेटर- सूप.
    शराबी- और गरम?
    वेटर- उबलता पानी.
    शराबी- और गरम
    वेटर- आग का गोला है साले.
    शराबी- लेकर आओ, बीड़ी जलानी है.

  • पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे
    एक दूसरे की आंख में आंख डाले पत्नी ने रोमांटिक होकर पूछा !
    ऐसे क्या देख रहे हो जी?
    पति- थोड़ा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही…!!!

  • सोशल मीडिया पर पर्यावरण से जुड़ा मैसेज आया...
    पेड़ों पर प्रेमिकाओं का नाम लिखने से अच्छा है...उनका नाम का पेड़ लगाया जाए.
    लड़के ने प्रेमिकाओं की लिस्ट बनाई और फाइनल लिस्ट देखने के बाद उसने आम का बगीचा लगाने का फैसला किया.
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News