Dailyhunt

गर्मियों में 12 बजते ही क्यों सताने लगती है नींद? दोपहर होते ही क्यों लेने लगते हैं झपकी, क्या कहता है साइंस?

India News 1 week ago

Afternoon Sleepiness in Summer: गर्मियों के समय में अक्सर दोपहर के समय बहुत ज्यादा नींद आने लगती है. इसके पीछे का कारण बहुत से लोग नहीं जानते हैं. दरअसल, इसका मुख्य कारण है ज्यादा मेहनत करना, डिहाइड्रेशन और बहुत ज्यादा उमस, जिसके कारण जल्दी थकान होने लगता है.

इससे ज्यादा एनर्जी खत्म हो जाती है, जिसके कारण सुस्ती, थकान और ज्यादा नींद का एहसास होने लगता है. इसे आफ्टरनून स्लंप या सर्कैडियन डिप कहा जाता है. आइए जानते हैं क्या कहता है साइंस?

डिहाइड्रेशन के कारण आती है नींद

गर्मियों के मौसम में बाहर बहुत गर्मी होती है, जिसके कारण पसीने के माध्यम से शरीर की गर्मी निकलती है. इसके लिए शरीर को मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण थकावट और नींद आने लगती है. गर्मियों के मौसम में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसके कारण थकान और सुस्ती हो जाती है और बहुत ज्यादा नींद आने लगती है.

उमस ही नहीं, खान-पान भी जिम्मेदार

दोपहर के समय में बहुत ज्यादा गर्मी होती है, जिससे उमस होने लगती है और पसीना नहीं सूख पाता. इससे शरीर को ठंडक नहीं मिल पाती और इसके कारण थकान बढ़ जाती है.गर्मियों के मौसम में ज्यादा खाना खाने के बाद आलस और ज्यादा आता है. दोपहर 1 से 3 बजे के बीच शरीर बहुत ज्यादा सुस्ती महसूस करता है. इसके कारण इस दौरान बहुत ज्यादा नींद आने लगती है.

कैसे करें बचाव?

अगर आप दोपहर की नींद से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके लिए पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे ज्यादा लिक्विड पिएं. साथ ही ध्यान रखें कि दोपहर में भारी भोजन न करें, बल्कि हल्का भोजन करें. कोशिश करें दोपहर में ज्यादा चावल और तली हुई चीजों से बचें. 15-20 मिनट की पावर नैप लें.

ये भी पढ़ें: क्या तरबूज जानलेवा हो सकता है? डॉक्टर ने दी सख्त चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर पेट की समस्याएं!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News