Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IPL 2026: आईपीएल की सबसे घातक टीम कौन? चेक करें सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की लिस्ट; जिनका चलेगा सिक्का!

India News 1 month ago

IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च, 2026 से होने वाला है. ऐसे में लोगों में आईपीएल का खुमार चढ़ने लगा है. ऐसे में आज हम ये चर्चा करेंगे कि आईपीएल 2026 में कौन सा बल्लेबाज या गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन करेगा.

अगर हम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रदर्शन को देखें तो बल्लेबाजी में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, फिन एलन, टिम सेफर्ड जैसे बल्लेबाजों पर नजर रहेगी. जो आईपीएल में अपनी टीम की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं.

इसके अलावा, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, आकिब नबी जैसे गेंदबाजों पर नजर रहेगी.

आईपीएल की सबसे मजबूत टीम

आईपीएल में किसी भी टीम को कमतर आंकना किसी भी टीम के लिए बड़ी भूल साबित होगी. लेकिन अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो ये आईपीएल की सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है. किसी भी टीम को मजबूत उसके खिलाड़ी बनाते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से बैलेंस नजर आ रही है. एक तरफ घातक ओपनर, मिडिल ऑर्डर और फिनिशर, फिर गेंदबाजी जिसकी कमान जसप्रीत बुमराह के हाथ में होगी.

किस टीम के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला?

वैसे तो आईपीएल में किसी भी टीम का मुकाबला आसान नहीं होता है. लेकिन जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है तो वो रोमांच से भरपूर होता है. इसके अलावा, केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली और राजस्थान, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मुकाबला इस बार देखने को मिलेगा. जिसमें जब ये टीमें भिड़ेंगी तो मुकाबला इतना रोमांचक होगा. दर्शक टीवी स्क्रीन छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे.

आईपीएल का पहला मुकाबला कल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का आगाज कल यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) से होगा. आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. अगर दोनों टीमों को देखा जाए तो दोनों टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जाना है. ऐसे में आईपीएल का पहला मुकाबला ही रोमांच से भरा होने वाला है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News