Dailyhunt

कौन हैं स्टेफनी केरशॉ? RCB बैटर से रचा चुकी शादी, टोक्यो ओलंपिक में दीं थी दिखाई

India News 1 week ago

Tim David Love Story: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी कहानी से कम नहीं है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम डेविड की पत्नी स्टेफनी केरशॉ एक इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था. टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ का रिश्ता खेल की दुनिया से ही शुरू हुआ. दोनों पेशेवर खिलाड़ी होने के कारण एक-दूसरे के करियर की चुनौतियों और दबाव को अच्छी तरह समझते हैं. इसी समान सोच और समझ ने दोनों को करीब लाया.

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2023 में निजी समारोह में शादी रचाई. स्टेफनी केरशॉ ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम 'हॉकीरूज़' की स्टार खिलाड़ी हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप और अन्य बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा लिया है.

अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक खेल शैली के लिए पहचानी जाने वाली स्टेफनी ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख हॉकी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बावजूद टिम और स्टेफनी हमेशा एक-दूसरे के करियर का समर्थन करते नजर आते हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं. जहां टिम डेविड दुनिया भर की T20 लीग्स में अपने छक्कों से धमाल मचा रहे हैं, वहीं स्टेफनी हॉकी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

दोनों स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ अपनी पर्सनल लाइफ को काफी निजी रखना पसंद करते हैं. वे सोशल मीडिया पर कभी-कभार अपने रिश्ते की झलक साझा करते हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. टिम और स्टेफनी की जोड़ी खेल जगत की सबसे प्रेरणादायक जोड़ियों में से एक मानी जाती है, जो प्रतिभा, समर्पण और आपसी सम्मान की मिसाल पेश करती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News