Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

क्या इन 5 देसी ब्रांड्स को आप भी समझते हैं विदेशी? नाम सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

India News 3 weeks ago

ज के समय में हर दूसरा इंसान महंगे बड़े विदेशी ब्रांड के सामान खरीदने की इच्छा रखता है. बहुत से लोगों को ललक रहती है कि वे ब्रांड्स का अपडेटेड सामान खरीदें. आज हम आपको 5 ऐसे ब्रांड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम तो विदेशी जैसा है लेकिन वो असल में देसी ब्रांड हैं.

इनमें से कुछ का नाम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लोग इनका नाम और क्वालिटी से उनके विदेश होने का भ्रम पालते हैं. आइए जानते हैं.

मोंटे कार्लो

मोंटे कार्लो एक भारतीय ब्रांड है. लोग अधिकतर इसे विदेशी समझते हैं लेकिन इसकी ज्यादातर मैन्यूफैक्चरिंग पंजाब के लुधियाना शहर में होती है. मोंटे कार्लो फैशन वियर और टेक्सटाइल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रांड है. इसे भारत के साथ ही यूरोप और अमेरिका में भी काफी पसंद किया जाता है. ये नाहर ग्रुप और कंपनीज ब्रांड में आती है.

एलन सौली

ये ब्रांड भारतीय कंपनी मधुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल का है, जो आदित्य बिरला ग्रुप का हिस्सा है. इस ब्रांड के तहत फैश वियर, फुट वियर और एक्सेसरीज़ बाजार में मजबूत पकड़ है. देश के सभी राज्यों में इसके कुल 293 आउटलेट्स हैं.

रॉयल एनफील्ड

देश के युवा बाइक में से सबसे ज्यादा बुलेट बाइक को पसंद करते हैं. इसमें सबसे ज्यादा फेमस रॉयल एनफील्ड है. ये कंपनी आइशर मोटर्स के अंतर्गत आती है. बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि ये एक भारतीय कंपनी है. इसकी मैन्यूफैक्चरिंग चेन्नई में होती है.

लार्सेन एंड टर्बो

लार्सेन एंड टर्बो को एल एंड टी के नाम से जाना जाता है. ये एक मल्टीनेशनल कंपनी है, जो कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नामचीन कंपनी है. इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है. ये भारत के साथ-साथ विदेशों में मिडिल ईस्ट और एशिया में भी इसकी अच्छी पकड़ है.

लैक्मे फैशन

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में लैक्मे देश में सबसे नामचीन कंपनी है. ये ब्रांड टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी के अंतर्गत आता है. इस कंपनी का नाम फ्रेंच ओपेरा से लिया गया था. भारत में इसकी शुरुआत 1952 में हुई थी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News