Dailyhunt

Lodhran Beauty Parlour Murder: ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की निकली लाश, मामला जान पुलिस के भी छूटे पसीने; वीडियो वायरल

India News 4 days ago

Lodhran Beauty Parlour Murder: सपनों से सजी एक दुल्हन… हाथों में मेहंदी, आंखों में नए जीवन की चमक और दिल में हजारों अरमान. लेकिन किसे पता था कि खुशियों का ये दिन पल भर में खौफनाक मंजर में बदल जाएगा.

जिस दिन उसे दुल्हन बनकर अपने नए घर जाना था, उसी दिन उसकी जिंदगी बेरहमी से छीन ली गई. भरोसे के रिश्ते ने ही उसे धोखा दिया एक ऐसा वार, जिसने न सिर्फ एक लड़की की सांसें छीन लीं, बल्कि उसके पूरे परिवार के सपनों को भी हमेशा के लिए तोड़ दिया. यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है, जहां प्यार के नाम पर जुनून ने एक मासूम जिंदगी को खत्म कर दिया.

यहा मामला पाकिस्तान का का है. जिसे सुन कर हर किसी का दिल दहल गया. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को लोधरान ज़िले में शादी के झगड़े में एक दुल्हन की उसके कज़िन ने कथित तौर पर हत्या कर दी.

ब्यूटी पार्लर गई थी पीड़िता

लोधरन पुलिस के मुताबिक पीड़िता सिदरा अपनी बारात आने से पहले ब्राइडल मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां उसकी बुआ का बेटा मुदस्सर भी पहुंच गया. उसने सिदरा को टॉर्चर किया और चाकू से उसका गला काट दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसने उसी चाकू से खुद को मारने की कोशिश की लेकिन बच गया.

कज़िन सिदरा से शादी करना चाहता था संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक सिदरा के माता-पिता ने अपनी बेटी की शादी मुदस्सर से करने से मना कर दिया था क्योंकि वह बेरोज़गार था. खबर है कि शादी से कुछ दिन पहले परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था जब मुदस्सर का परिवार शादी रोकने के लिए सिदरा के घर गया था. लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. शादी गुरुवार को होनी थी.

आत्महत्या करने की कोशिश

इसके बाद हमलावर ने खुद भी अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की और बेहोश हो गया.उसकी हालत गंभीर है.

चल रही है मामले की जांच

रेस्क्यू और पुलिस टीमों ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया, जबकि घायल संदिग्ध को पहले लोधरान DHQ हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में उसकी गंभीर हालत के कारण बहावल विक्टोरिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है.

The post Lodhran Beauty Parlour Murder: ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की निकली लाश, मामला जान पुलिस के भी छूटे पसीने; वीडियो वायरल appeared first on India News.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News