Dailyhunt

MI vs SRH head to head: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी!

India News 5 days ago

IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली इस भिड़ंत में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी.

एक तरफ हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अपनी साख बचाने और टूर्नामेंट में वापसी करने की कोशिश में है.

पॉइंट्स टेबल का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब तक का सफर काफी शानदार रहा है. टीम ने अब तक खेले 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है. आज की जीत उन्हें 12 अंकों तक पहुंचा देगी, जो प्लेऑफ की राह को और आसान बना सकता है. मुंबई इंडियंस की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए हैदराबाद के लिए यह चुनौती बहुत कठिन नहीं लगती.

दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है. टीम ने 7 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है और वह पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर खिसक गई है. लगातार मिल रही हार के सिलसिले को तोड़कर मुंबई की टीम आज अपनी किस्मत बदलना चाहेगी.

MI बनाम SRH का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

जब बात इन दोनों टीमों के आपसी मुकाबले की आती है, तो आंकड़े मुंबई के पक्ष में नजर आते हैं.

  • कुल मैच: 25
  • मुंबई इंडियंस की जीत: 14
  • सनराइजर्स हैदराबाद की जीत: 10
  • टाई मुकाबला: 1

हालांकि इतिहास मुंबई के साथ है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आज शाम वानखेड़े में एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. क्या मुंबई अपनी बादशाहत कायम रखेगी या हैदराबाद अपनी जीत की लय बरकरार रखेगी? यह देखना दिलचस्प होगा.

मुंबई की संभावित XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

SRH की संभावित XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News