Dailyhunt

Monalisa Lookalike: मोनालिसा विवाद के बीच वायरल हुई 'छोटी मोनालिसा', भूरी-नीली आंखें, वही मासूम मुस्कान देखकर लोग हैरान

India News 2 weeks ago

Monalisa Viral Girl: पिछले साल 2025 में प्रयागराज में लगे महाकुंभ के मेले में एक सांवली सूरत, भूरी-नीली आँखों से सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाली मोनालिसा ने रातों-रात सुर्खियां बटोर ली थी.

मोनालिसा महाकुंभ के दौरान खूब वायरल हुई थी. मोनालिसा को इतनी शोहरत मिली कि उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर भी मिलने लगे. हाल में ही मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली. जिसके बाद एक बार फिर से वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्ख़ियों में है, इस बीच सोशल मीडिया पर अब एक छोटी बच्ची धूम मचा रही है. जो भी उसका वीडियो देखता है, वह हैरान रह जाता है, क्योंकि यह बच्ची हूबहू मोनालिसा जैसी दिखती है. लोग तो उसे मोनालिसा का मिनी वर्जन भी कहने लगे हैं. उसकी आँखें, उसकी मासूमियत और उसकी आवाज़ से मंत्रमुग्ध होकर, दर्शक इस 'छोटी मोनालिसा' की तारीफ़ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. उसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

उज्जैन में मिली मोनालिसा की हमशक्ल

यह वीडियो फेसबुक रील के तौर पर सामने आया, जिसमें यह छोटी बच्ची अपनी बेमिसाल मासूमियत से सबको हैरान कर देती है. क्लिप में, एक आदमी बच्ची से कहता है करूं आपकी तो बच्ची कहती है कम्बल और राशन दो, वह व्यक्ति जाता है और उसके लिए कम्बल और राशन ले आता है. इस बच्ची की बड़ी-बड़ी और नीली-भूरी आंखे वही मुस्कान देखकर लोग हैरान हैं. मोनालिसा की शादी के बाद बढ़ते विवाद के बीच यह वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि यह हूबहू मोनालिसा जैसी ही दिख रही है. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि ये मोनालिसा जैसी दिखने वाली छोटी बच्ची कहां मिली है और नाम क्या है? हालांकि उसकी स्थिति दयनीय है यह वीडियो देखकर साफ पता चलता है.

हालांकि साल मार्च 2025 में एक और छोटी से लड़की वीडियो सामने आया था छोटी मोनालिसा बता रहे थे और वह वीडियो उज्जैन से सामने आया था. उस वीडियो में एक व्यक्ति मजाक में कहता हुआ दिखाई देता है, 'लो, यह रही छोटी मोनालिसा,' जिस पर वह तुरंत हाज़िरजवाबी से जवाब देती है. छोटी बच्ची जवाब देती है, 'मैं तुम्हारा मोबाइल तोड़ दूँगी!" फिर भी, उसकी बड़ी आँखें, प्यारी मुस्कान और सांवला रंग लोगों को मोनालिसा की याद दिलाते हैं. यह वायरल वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था: 'उज्जैन में मिली छोटी मोनालिसा.'

छोटी बच्ची का वायरल वीडियो

बच्ची की सादगी और चंचल अंदाज़ को देखकर, यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में ऐसे कमेंट्स की बाढ़ ला दी है, जैसे, 'यह सच में छोटी मोनालिसा है!' कुछ लोग कह रहे हैं, 'कितनी प्यारी बच्ची है, बिल्कुल मोनालिसा जैसी!' जबकि कुछ लोग मज़ाक में कह रहे हैं, 'लगता है एक और स्टार मिल गया है!' इस वीडियो को अब तक हज़ारों व्यूज़ मिल चुके हैं और यह पूरे प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से शेयर किया जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News