NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 के लिए देर रात एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. लिंक एक्टिव हो गया है, छात्र लॉगिन डिटेल्स के जरिए प्रवेश पत्र प्राप्त कर पाएंगे.
एनटीए ने 22 अप्रैल को ऑफिशियल सूचना जारी करते हुए बताया था कि नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन कल ये पोस्टपोन हो गया और फिर देर रात जारी कर दिया गया है. ऐसे में आज किसी भी समय वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक एक्टिव किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें ताकि समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें.
NEET UG Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं:
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 'NEET UG Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन दबाएं.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
परीक्षा से जुड़ी जानकारी
NEET UG 2026 के एग्जाम 3 मई (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे. एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में होंगे. एग्जाम सेंटर पर प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जबकि 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना बेहद जरूरी है.
