Dailyhunt

पति क्रिकेटर, वाइफ रोलर स्केटर, एशियन गेम्स में जीत चुकी है मेडल, दिलचस्प है लव स्टोरी

India News 1 week ago

भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल से दूर संदीप वॉरियर (Sandeep Warrier) आज क्रिकेट के गेम से गायब से हो गए हैं. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2024 में ही गुजरात के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था.

संदीप की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. उनकी वाइफ एक एथलीट है जिन्होंने एशियन गेम्स में मेडल भी जीता है. आइए जानते हैं संदीप वॉरियर और आरती कस्तूरी राज की लव स्टोरी के बारे में.

संदीप और कस्तूरी की पहली मुलाकात साल 2014-2015 के दौरान चेन्नई में हुई थी. उस समय आरती कस्तूरी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं. उन्होंने संदीप को एक स्पोर्ट्स फंक्शन में बुलाय था, जहां से उनकी बातचीत शुरू हुई. यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर एक गहरे रिश्ते का रूप ले लिया. संदीप ने कई बार कहा है कि उनके आरती ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है.

जीत चुकी है ब्रॉन्ज मेडल

लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली. शादी के बाद भी दोनों ने अपने-अपने करियर पर पूरा ध्यान दिया. आरती कस्तूरी राज एक सफल डॉक्टर होने के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल की रोलर भी हैं. उन्होंने साल 2022 के एशियन गेम्स में 3000 मीटर रिले स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था. उस दौरान संदीप भी भावुक हो गए हैं और वाइफ की इस उपलब्धि को खास बताया था.

2026 में नहीं खेल रहे आईपीएल

बता दें कि संदीप वारियर ने भी अपने क्रिकेट करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. खासकर IPL 2018 ऑक्शन में जब उन्हें कोई टीम नहीं मिली. दोनों के रिश्ते की खास बात यह है कि वे एक-दूसरे को पूरा स्पेस देते हैं और अपने-अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते हैं. संदीप अक्सर आरती के नेशनल इवेंट्स में भी उनके साथ नजर आते हैं, जो उनके सपोर्ट को दर्शाता है. बता दें कि आईपीएल 2026 में संदीप किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News