Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'फेसबुक वाले बॉयफ्रेंड' के चक्कर में उजाड़ लिया सुहाग: ₹10,000 का लालच देकर रेत दिया गला, रेलवे ट्रेक के पास मिला शव!

'फेसबुक वाले बॉयफ्रेंड' के चक्कर में उजाड़ लिया सुहाग: ₹10,000 का लालच देकर रेत दिया गला, रेलवे ट्रेक के पास मिला शव!

India News 1 week ago

त्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद खौफनाक मामले का खुलासा हुआ है जहां फेसबुक पर प्यार के चक्कर में फंसी महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. पहले तो पत्नी ने पति को 10 हजार रुपये दिलाने का लालच देकर झारखंड से बिलासपुर बुलाया, जहां बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने पति का दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से रेतकर शव को रेलवे ट्रेक के पास झाडियों में फेंककर फरार गए.

महिला के दो मासूम बच्चे भी हैं.

प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा सुहाग

ये मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने का है, जहां पूनम से अपने बॉयफ्रैंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति विनोद लोमगा की हत्या कर दी. जांच में सामने आया है कि मृतक विनोद की पत्नी की फेसबुक के जरिए झारखंड के सुगड टोपनो से मुलाकात हुई थी. रोजाना की बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद पत्नी पूनम ने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

₹10,000 का लालच देकर बुलाया

इस हत्याकांड में पुलिस ने बड़े खुलासे किए हैं. जांच में सामने आया है कि पत्नी पूनम के प्रेमी सुगड ने पति विनोद को ₹10,000 का लालच देकर सिरगिट्टी बुला लिया. 18 मई 2026 को पति विनोद अपनी पत्नी पूनम लोमगा के साथ घर से तो निकला, लेकिन 20 मई को पूनम अकेली घर लौटी और बहाना बनाया कि विनोद किसी काम से वहीं रुक गया है और फोन भी रख लिया है. पुलिस ने बताया कि सिरगिट्टी इलाके में प्रेमी संग पत्नी ने पति विनोद की हत्या कर दी और लाश को रेलवे ट्रेक के किनारे छिपाकर लापता हो गए.

परिजनों ने कराई शिकायत

परिजनों को तब शक हुआ जब 21 मई तक विनोद लोमगा घर नहीं आया और न ही कोई खोज खबर मिली. ऐसे में 21 को ही थाना जलडेगा चौकी ओडगा (झारखंड) में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. जांच में पुलिस को शव के साथ-साथ अहम सुराग मिले, जब पत्नी पूनम से पूछताछ की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया कि कैसे पैसे का झांसा देकर पहले पति को सिरगिट्टी ले गई, जहां प्रेमी व साथियों समेत पति की हत्या करा दी.

ये भी पढ़ें:- ताऊ ने छड़ी घुमाई और पलक झपकते ही प्रकट हो गई कुर्सी; ये जादू देख नेटिजन्स का चकराया सिर, बोले- नोबल प्राइज दो भाई!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: India News